
देखते-देखते बाढ़ में बह गई कार-बाइक, जानिए इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं?
AajTak
आप कार इंश्योरेंस के जरिए अपने वाहन के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं. लेकिन प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आपको इंश्योरेंस लेते वक्त की कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कहीं सड़कों पर पानी भर गया है, तो कहीं पानी का तेज बहाव रोड को ही बहा ले गया. पानी की तेज रफ्तार में गाड़ियों के बहने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब नजर आ रहे हैं. इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल के नुकसान के साथ आपके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. अगर आपकी कार भी भारी बारिश के कारण खराब हो गई, तो क्या उसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करेगी. आइए समझ लेते हैं.
आप कार इंश्योरेंस के जरिए अपने वाहन के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं. इसलिए आप जब भी मोटर इंश्योरेंस खरीदें, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें, ताकी किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस क्लेम के जरिए करने में परेशानी नहीं हो.
इंश्योरेंस लेते समय सिर्फ एक्सीडेंट के बारे में न सोचें
वाहन बीमा (Motor Insurance) लेते समय सिर्फ उसके चोरी हो जाने या किसी कलपुर्जे में खराबी और टूट-फूट के बारे में ही ना सोचें. बल्कि इस बात का भी ध्यान रखें कि जो इंश्योरेंस आप खरीद रहे हैं, वो बारिश या बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए उपयुक्त है या नहीं. ऐसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप प्राकृतिक आपदाओं से हुए अपने वाहन की नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के जरिए कर पाएंगे.
इन बातों का रखें खास ध्यान
अभी जारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच विभिन्न राज्यों से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. उनमें आमतौर पर देखने को मिल जाता है कि पानी में गाड़ियां फंसी हुई हैं. इसके चलते गाड़ी के इंजन से लेकर उसकी बॉडी तक को भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, बाजार में कई ऐसी बीमा पॉलिसी (Motor Insurance Policy) मौजूद हैं, जो इस तरह के डैमेज को कवर करती हैं. बस जरूरत है बीमा लेते समय आंख और कान खुले रखने की.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











