
'दूल्हे से नहीं करती प्यार', फूट-फूटकर रोई दुल्हन, बताया- क्यों की शादी
AajTak
लड़की अपनी ही शादी पर फूट-फूटकर रोई. उसका कहना है कि वह शादी के दबाव से तंग आ चुकी थी और उसने केवल अपने माता-पिता को संतुष्ट करने के लिए शादी रचाई है. उसका कहना है कि वह दूल्हे से प्यार नहीं करती. दोनों की मुलाकात एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी.
दुनिया भर के कई देशों में आज भी लड़कियों की जबरन शादी कराई जाती है. देश चाहे कितने भी विकसित क्यों न हों लेकिन लड़की को दबाव के चलते शादी करने को मजबूर होना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. यहां एक 20 साल की लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी ही शादी पर फूट फूटकर रोती हुई दिखाई देती है. लड़की का कहना है कि वह अपने पति से प्यार नहीं करती और उसने केवल अपने माता-पिता को संतुष्ट करने के लिए शादी की है. इसके बाद से चीन में जबरन शादी कराए जाने के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है.
लड़की की पहचान यान के तौर पर हुई है. वह गुइझोउ प्रांत की रहने वाली है. यान ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि वह शादी करने के बारे में नहीं सोच रही थी, लेकिन उसे फिर भी करनी पड़ी. अपने पति से वह एक ब्लाइंड डेट पर मिली थी. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शादी में यान ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी. यान का कहना है कि उसने बस अपने माता-पिता की उम्मीदों और सांस्कृतिक मानदंडों को पूरा किया है.
दबाव खत्म करने के लिए की शादी
यान ने जो बातें बताई हैं, उससे दुनिया भर की कई लड़कियां इत्तेफाक रखती होंगी. उसने कहा है, 'मेरे माता-पिता बूढ़े हो रहे थे और मेरी भी उम्र बढ़ रही है. मेरे रिश्तेदार मुझ पर दबाव डाल रहे थे और पड़ोसी मेरे बारे में गपशप कर रहे थे.'
उसने कहा कि उसे पति केवल इसलिए चाहिए था ताकि वह खुद पर डाले जा रहे दबाव को खत्म कर सके. इसी वजह से उसने ब्लाइंड डेट पर मिले शख्स से ही शादी कर ली. उसे न तो उससे प्यार हुआ और न ही कोई कनेक्शन महसूस हुआ. यान का कहना है कि उसका खुद का कोई भविष्य नहीं है. उसने केवल अपने माता-पिता को राहत पहुंचाने के लिए ऐसा किया है. यान की कहानी चीन के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उसके वीडियो पर 11 हजार से अधिक कमेंट्स मिले हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यान अपनी शादी में खुश नहीं रह पाएगी, जबकि कुछ का कहना है कि वह खुश रहेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










