
दुबई की सड़कों का ‘नो हॉर्न’ कल्चर वायरल, भारतीय ने दिखाया लाइव नजारा
AajTak
दुबई की सड़कें भीड़ से भरी जरूर होती हैं, लेकिन शोर से नहीं. गाड़ियां लाइन से खड़ी रहती हैं, फिर भी हॉर्न की एक भी आवाज नहीं उठती और यही शांत ट्रैफिक भारत से आने वाले को सबसे ज्यादा चौंकाता है.
दुबई की चमकती सड़कों पर ट्रैफिक जाम तो कई बार लगता है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि वहां हॉर्न की आवाज़ शायद ही सुनाई देती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दुबई में रहने वाले भारतीय रियल एस्टेट फाउंडर लवकेश सोलंकी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वह बिजनेस बे की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर खड़े होकर इस खास ट्रैफिक अनुशासन को दिखाते हैं.
वीडियो में लवकेश कहते हैं कि देखिए, मैं अभी दुबई की सबसे बिजी रोड पर खड़ा हूं. शाम का पीक ऑवर है, सब लोग घर जा रहे हैं. गाड़ियां बंपर-टू-बंपर खड़ी हैं, लेकिन अगर आपको एक भी हॉर्न सुनाई दे तो मुझे बता देना. यहां कोई बेवजह हॉर्न नहीं बजाता.
वह आगे बताते हैं कि दुबई में ड्राइवर हॉर्न सिर्फ तब बजाते हैं जब सामने वाला कोई बड़ी गलती करता है-जैसे बिना इंडिकेटर के लेन बदलना या अचानक रास्ता काट देना. इसके अलावा यहाँ के ड्राइवर बेहद अनुशासित रहते हैं और सड़क पर शांत माहौल बनाए रखते हैं.लवकेश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा -ना हॉर्न, ना जल्दी… बस दुबई में आराम से चलती स्मूथ ड्राइव्स.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा
वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया. लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आने लगे. कई लोग इसे भारत से तुलना करते हुए देख रहे हैं. वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा और कुछ ही समय में लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ गए. ज्यादातर लोगों ने इसे भारत से तुलना करते हुए देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने कहा कि यही वजह है कि दुबई दुनिया में नंबर-1 माना जाता है, क्योंकि वहां लोग नियमों का सख्ती से पालन करते हैं, जबकि भारत में ऐसा कम देखने को मिलता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









