
दुनिया भर में कोरोना की नई लहर को लेकर बढ़ी चिंता के बीच जर्मन वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा
AajTak
चीन समेत कई देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को चौकन्ना होने पर मजबूर कर दिया है. भारत सरकार ने भी कोरोना की नई लहर को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं. इन सबके बीच जर्मन वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन डोरस्टन (Christian Dorsten) ने कोरोना महामारी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है.
COVID-19 omicron BF.7 varient in china: चीन में कोरोना अपना विकराल रूप ले चुका है. लाखों केस रोजाना आ रहे हैं, हॉस्पिटल्स में मरीजों के लिए जगह नहीं है, दवाइयों की कमी हो चुकी है और चारों ओर तबाही मच रही है. चीन के बाद अब दूसरे देशों को भी चिंता सताने लगी है कि उनके यहां चीन जैसी स्थिति पैदा ना हो. इसके लिए सभी देशों ने उचित प्रबंध कर लिए हैं और दिशा निर्देश लागू कर दिए हैं. भारत की बात करें तो यहां भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और वैरिएंट BF.7 भी पहले ही देश में दस्तक दे चुका है. हालांकि, दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच जर्मन वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ड्रोस्टन (Christian Drosten) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कोरोना महामारी अब खत्म होने वाली है.
सर्दियों के बाद खत्म होगी महामारी
बर्लिन के चेरिटे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में वायरोलॉजी के हेड क्रिश्चियन ड्रोस्टन ने कोरोना महामारी को लेकर कहा, "COVID-19 महामारी को खत्म माना जा सकता है क्योंकि अब ये एंडेमिक की तरफ बढ़ चुकी है. इसका मतलब है कि कोविड बाकी बीमारियों की तरह मौजूद तो रहेगा लेकिन बहुत सीमित क्षेत्र में और कम खतरनाक रूप में. जैसे-जैसे वायरस से बचाव के तरीके इजाद होते रहते हैं, वह वायरस इतना घातक नहीं रहता और इतना नुकसानदायक भी नहीं रहता, जितना शुरू में होता है."
वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन आगे कहते हैं, "हम इस सर्दी में कोरोना की पहली एंडेमिक लहर का अंदाजा लगा रहे हैं. मेरे अनुमान में यह महामारी खत्म हो चुकी है. सर्दियों का मौसम खत्म होने के बाद लोगों की इम्यूनिटी इतनी मजबूत हो एगी कि गर्मियों में वायरस के हावी होने की संभावना कम हो जाएगी."
कम घातक लहर आ सकती हैं लेकिन वैक्सीनेशन से हुआ फायदा
जर्मनी की कोविड-19 एक्सपर्ट काउंसिल के मेंबर और वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ने यह भी कहा कि सर्दी के बाद महामारी लगभग खत्म हो जाएगी लेकिन एक या दो कम घातक लहर आने वाले समय में आ सकती हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








