
दिल्ली MCD चुनाव: कम वोटिंग के क्या मायने, AAP या BJP... किसे हो सकता है नुकसान?
AajTak
दिल्ली नगर निगम की 250 वार्डों में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 के मुकाबले लगभग 3 फीसदी कम है. जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के निकाय चुनाव में 2017 में 53.55 प्रतिशत, 2012 में 53.39 और 2007 में 43.24 प्रतिशत मतदान हुआ था.
MCD के अखाड़े में चले सियासी दंगल पर दिल्ली की जनता ने रविवार को फैसला सुना दिया है. लोगों ने हर पार्टियों के वादों, गारंटी पर अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है. अब नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. 250 वार्डों में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 के मुकाबले लगभग 3% कम है. जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के निकाय चुनाव में 2017 में 53.55 प्रतिशत, 2012 में 53.39 और 2007 में 43.24 प्रतिशत मतदान हुआ था.
इस बार पॉश इलाकों में काफी कम वोटिंग होने की शिकायत आई है. आमतौर पर ऐसे इलाके बीजेपी माइंडेड माने जाते हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में इन इलाकों के वोटरों ने आम आदमी पार्टी का भी अच्छा खासा समर्थन किया था. जिससे सवाल ये भी उठ रहा है कि जितना नुकसान बीजेपी को हो रहा है, उतना ही नुकसान आम आदमी पार्टी को भी हो रहा है? कम वोटिंग प्रतिशत से किसे फायदा होगा, वह इस बात पर निर्भर करेगा कि किसने अपने वोटरों को ज्यादा बेहतर तरीके से पोलिंग बूथ तक पहुंचाया.
बीजेपी 15 सालों से दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज है, इसलिए उसके कोर वोटरों में भी कामकाज को लेकर नाराजगी साफ नजर आई. कुल मिलाकर ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी को समर्थन देने वाले वोटर आम आदमी पार्टी को वोट करने में भी बहुत ज्यादा सहज नहीं थे और इसलिए उन्होंने वोट नहीं किया. दूसरी तरफ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के 8 साल के शासन को लेकर के भी लोग बहुत उत्साहित नहीं थे, इसलिए बीजेपी के वोटरों को वह अपनी तरफ खींच नहीं सके. उधर, कमजोर पड़ी कांग्रेस की वजह से लोगों ने उसे भी सत्ता के विकल्प के तौर पर नहीं देखा. हालांकि कई सारी सीटों पर कांग्रेस ने अच्छी लड़ाई लड़ी है और वह दोनों पार्टियों का खेल कई सीटों पर बिगाड़ सकती है.
टिकट बंटवारे से नाराज थे कार्यकर्ता
ऐसा नहीं है कि कम वोटिंग प्रतिशत का नुकसान आम आदमी पार्टी को नहीं उठाना पड़ सकता है. जानकार बताते हैं कि कई सारे इलाकों में आम आदमी पार्टी के वालंटियर और कार्यकर्ता इसलिए निष्क्रिय थे, क्योंकि टिकट का बंटवारा ठीक तरीके से नहीं किया गया था. ऐसी स्थिति में कई सारी सीटों पर तो बगावत हुई, लेकिन कई सारी सीटों पर नाराज कार्यकर्ता वोटरों के बीच चुनाव प्रचार में गए ही नहीं. यहां तक कि ऐसे कार्यकर्ताओं ने वोटिंग वाले दिन वोटरों को घर से बाहर निकालने में बहुत उत्साह भी नहीं दिखाया. कई सारी मुस्लिम बहुल सीटों पर चाहे वोटिंग आमतौर पर चुनावों में काफी ज्यादा होती है, वहां भी कई सारे धार्मिक मसलों को लेकर आम आदमी पार्टी से वोटर नाराज था और चूंकि कांग्रेस बहुत मजबूत नहीं थी, इसलिए उसने पोलिंग बूथों से दूरी बना ली.
वोटिंग लिस्ट से नाम रहे गायब

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








