
दिल्ली हॉस्पिटल शूटआउट में मारा गया मरीज कौन था... किस गैंगस्टर का हत्याकांड में कनेक्शन? सारे सवालों के जवाब
AajTak
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक 32 वर्षीय मरीज गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा था. घटना अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में हुई. हमलावर एक शूटर था. हमलावर अस्पताल के उसी वार्ड में भर्ती घोषित बदमाश को मारने आए थे. लेकिन गलती से मरीज पर गोलियां बरसा दीं.
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB) में भर्ती मरीज रियाजजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर गई. इस घटना में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, सर्जरी वार्ड में रियाजजुद्दीन के बेड के ठीक सामने घोषित बदमाश वसीम भी भर्ती था. हमलावर उसी को मारने के लिए अस्पताल के अंदर घुसे थे, लेकिन गलती से मरीज रियाजजुद्दीन की हत्या कर भाग गए. जीटीबी एन्केव थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
मरने वाला रियाजजुद्दीन कौन था?
रियाजजुद्दीन (32 साल) श्रीराम कॉलोनी (खजूरी खास) का रहने वाला था. वो इलाज करवाने GTB अस्पताल आया था. दरअसल, रियाजजुद्दीन की मौत के बाद डिप्रेशन में चला गया था और नशे करने लगा था. परिजन कहते हैं कि पेट में संक्रमण की वजह से दो माह पहले रियाजजुद्दीन का जीटीबी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था. बाद में उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया. वहां फिर पेट में दर्द उठने लगा. परिजनों को सूचना मिली तो वे 23 जून को उसे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड नंबर 24 में भर्ती कराया गया. परिवार में रियाजजुद्दीन की मां, पत्नी और दो बच्चे हैं.
घटना कैसे हुई?
अस्पताल में रियाजजुद्दीन की बहन तरन्नुम देखभाल कर रही थीं. तरन्नुम का कहना था कि रविवार शाम करीब 4 बजे भाई के पेट पर पट्टी की जा रही थी. नर्स और वो भाई के पास खड़ी थीं. उसी दौरान तीन बदमाश वार्ड में घुस आए और एक बदमाश ने जेब से पिस्टल निकाली और रियाजजुद्दीन पर गोलियां बरसा दीं. दो गोलियां भाई के पेट पर लगीं. नर्स और तरन्नुम पर भी फायरिंग की गई. हालांकि, दोनों गोलियों की आवाज सुनते ही नीचे बैठ गईं, जिससे उनकी जान बच गई. बाद में हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. वार्ड के गेट पर सुरक्षाकर्मी भी था, लेकिन बदमाशों को रोकने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका. बदमाशों ने करीब सात राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस को मौके से पांच खोखे मिले हैं.
किसे मारने आए थे बदमाश?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










