
दिल्ली मेट्रो है या अखाड़ा! दो यात्रियों में हुई जमकर मुक्केबाजी, वीडियो वायरल
AajTak
दिल्ली मेट्रो में कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी धक्का-मुक्की के बाद बहस शुरू हो जाती है. कई बार ऐसे मामूली विवाद कुछ ही सेकंड में हिंसा में बदल जाते हैं. ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के अजीबो-गरीब वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई यात्री रील बनाता नजर आता है, तो कभी सीट को लेकर झगड़ा हो जाता है. अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
इसी कड़ी में पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई होती दिख रही है. मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्कों की बरसात कर दी.
वीडियो में दिखता है कि एक युवक चेक शर्ट पहने हुए है और दूसरा बैग लिए खड़ा है. दोनों के बीच पहले कुछ बहस होती है, फिर बात इतनी बिगड़ जाती है कि चेक शर्ट वाला युवक सामने वाले का कॉलर पकड़कर उसे मारने लगता है. लेकिन दूसरा युवक भी पीछे नहीं हटता और पलटवार करते हुए उसे धक्का देकर नीचे गिरा देता है. देखते ही देखते दोनों मेट्रो के फर्श पर गिरकर एक-दूसरे को पीटने लगते हैं.
देखें वीडियो
यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है. कुछ लोग डर के मारे पीछे हट जाते हैं, जबकि कुछ उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते हैं. आखिरकार एक तीसरे यात्री ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कराया.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












