
दिल्ली में AQI फिर 500 पार, ऑड-ईवन की होगी वापसी? 3 कैटेगरी की गाड़ियों को छोड़कर अन्य पर लग सकता है बैन
AajTak
राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की हवा लगातार खराब होते जा रही है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार सुबह भी 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. फिलहाल यहां रहने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. गुरुवार सुबह एक बार फिर दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. AQICN के अनुसार, आनंद विहार में AQI 440, नरेला में 460,जहांगीरपुरी में 503, सोनिया विहार में 433, बवाना में 495, मुंडका में 461,ओखला में 416, पंजाबी बाग में 470,आरके पुरम में 417 पर पहुंच गया है.
इन वाहनों पर लगेगी रोक?
दिल्ली सरकार प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर सीएनजी, बिजली और बीएस-6 डीजल से चलने वाली बसों को छोड़कर यात्री बसों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा सकती है. फिलहाल सिर्फ ट्रकों को शहर में प्रवेश पर रोक है. पिछले महीने, दिल्ली सरकार ने निर्देश दिया था कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाली सभी बसों को बिजली, सीएनजी या बीएस-VI डीजल पर चलाना होगा. उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर क्षेत्रों से प्रवेश करने वाली बसों को भी इन मानदंडों का पालन करना होगा.
गोपाल राय ने कही थी ये बात
इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा था कि सरकार प्रदूषण स्तर पर कड़ी निगरानी रख रही है. राय ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति बिगड़ती है तो ऑड-ईवन नियम लागू और कृत्रिम बारिश पर विचार किया जाएगा. उन्होंने साफ किया है कि AQI 'गंभीर+' श्रेणी में जाने पर ऑड-ईवन पर निर्णय लिया जाएगा. इससे पहले सरकार ने दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड ईवन लागू करने का ऐलान किया था. लेकिन बारिश के बाद इस फैसले को स्थगित कर दिया था.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के एक अधिकारी ने मंगलवार को ही ऐलान किया था कि केंद्र सरकार की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना का अंतिम चरण, जिसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के रूप में जाना जाता है, वह जारी रहेगा. निर्माण गतिविधियों पर रोक और राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश सहित कड़े कदम अगले निर्देश जारी होने तक जारी रहेंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









