
दिल्ली में 64 दिन में 6 दिन बंद रहेंगे 'ठेके', जानें Dry day की नई लिस्ट
AajTak
दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, 26 जनवरी से 31 मार्च के बीच 6 ड्राई डेज होंगे. यानी, इन दिनों दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी. हालांकि, इन 6 में से 5 दिन होटल-रेस्टोरेंट और बार-क्लब में शराब परोसी जा सकेगी.
राजधानी दिल्ली में 64 दिन में से 6 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे. दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, 26 जनवरी से 31 मार्च के बीच 6 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे. इस दौरान दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी.
दिल्ली सरकार के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुरु रविदास जयंती (5 फरवरी), स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (15 फरवरी), महाशिवरात्रि (18 फरवरी), होली (8 मार्च) और राम नवमी (30 मार्च) के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी.
इन छह दिनों में से पांच दिन तो शराब की बिक्री होटल-रेस्टोरेंट और बार में हो सकती है, लेकिन 26 जनवरी के दिन कहीं भी शराब नहीं परोसी जाएगी.
इतने सारे ड्राई डेज क्यों?
दिल्ली में सरकार हर तीन महीने में ड्राई डेज की लिस्ट जारी करती है. दिल्ली में पिछले साल 1 सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) लागू हो गई थी.
पुरानी एक्साइज पॉलिसी के हिसाब से दिल्ली में सालभर में 21 दिन ड्राई डेज रहते हैं. जबकि, एक्साइज पॉलिसी (2021-22) में सिर्फ तीन ही ड्राई डेज रखे गए थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








