
दिल्ली में सस्ती होगी शराब! फरीदाबाद-गुरुग्राम के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, बीयर पीने की उम्र भी घट सकती है
AajTak
राजधानी दिल्ली में अब प्रीमियम ब्रांड्स वाली शराब की कीमत कम हो सकती है. दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर चार बैठकें कर चुकी है. इसके अलावा बीयर पीने की उम्र भी 25 से घटकर 21 हो सकती है.
दिल्ली में महंगी शराब होने के कारण अधिकतर लोग गुरुग्राम या फरीदाबाद से शराब खरीदते हैं लेकिन अब दिल्ली में भी शराब सस्ती हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए, दिल्ली सरकार आगामी शराब नीति के तहत खासकर प्रीमियम सेगमेंट में शराब की कीमतों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के शहरों जैसे फरीदाबाद और गुरुग्राम के बराबर लाने पर विचार कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को बनी आबकारी समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई. यह समिति शराब नीति को पारदर्शी और सामाजिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए बनाई गई है. लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की और अन्य मंत्री इसके सदस्य थे.
शराब सस्ती करने को लेकर हो चुकी हैं 4 बैठकें
सूत्रों के अनुसार, नई शराब नीति का ड्राफ्ट अगले एक महीने में तैयार हो जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस को एक अधिकारी ने बताया, "अधिकारियों के स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. समिति ने नीति पर चर्चा के लिए अब तक लगभग चार बैठकें की हैं. शुक्रवार को हुई बैठक में निश्चित मार्जिन, उत्पाद शुल्क, दिल्ली में बीयर पीने की कानूनी उम्र और प्रीमियम ब्रांडों की उपलब्धता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई."
एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय ब्रांड की कीमतों में बड़ा फर्क नहीं है, फिर भी दिल्ली के लोग प्रीमियम शराब खरीदने के लिए गुरुग्राम जाते हैं. क्योंकि दिल्ली में हर बोतल पर तय खुदरा मार्जिन है, जबकि गुरुग्राम में ऐसा कोई नियम नहीं है. अधिकारी ने आगे कहा, "गुरुग्राम की शराब नीति भी दिल्ली से अलग है. व्यापारी के पास कीमतें और छूट तय करने की पूरी छूट होती है क्योंकि वे लाइसेंस की नीलामी के दौरान एक बड़ी रकम चुकाते हैं. लगभग 20 करोड़ रुपये का न्यूनतम आरक्षित मूल्य चुकाना पड़ता है जो नीलामी के दौरान और भी बढ़ जाता है. इसलिए, उन्हें छूट और ऑफ़र देकर लागत वसूल करनी पड़ती है."
दिल्ली और गुरुग्राम में शराब की कीमतों में काफी अंतर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












