
दिल्ली: बेटे के झगड़े से तंग आकर घर छोड़ गए मां बाप, वापस आए तो फांसी पर झूलता मिला युवक
AajTak
दिल्ली में एक 23 साल के युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. युवक शराब का आदी था और रोजाना अपने माता पिता से झगड़ा करता है. ऐसे में मां बाप घर छोड़कर चले गए थे लेकिन इस दौरान युवक ने अपनी जान ले ली.
दिल्ली के पहाड़गंज में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. 23 साल के युवक ने कथित तौर पर अपने घर के भीतर फांसी लगा ली.एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की है. मृतक की पहचान जसमीत उर्फ जश्न के रूप में हुई.
पुलिस ने कहा कि जसमीत आदतन शराब पीता था और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था. अधिकारी ने कहा, 22 फरवरी की शाम करीब 7 बजे, उसने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मां से लड़ाई की और उन पर हमला करने का प्रयास किया. आगे झगड़े के डर से, उसके माता-पिता ने अपना घर छोड़ दिया और उसमें ताला लगा दिया और गाजियाबाद में अपनी बेटी के घर चले गए.
उन्होंने कहा, "23 फरवरी को, पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि किसी ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया है. उन्होंने एक रिश्तेदार तेजिंदर को घर की चाबी के साथ जांच करने के लिए भेजा. तेजिंदर रात 10 बजे के आसपास वहां पहुंचे तो देखा कि ताला तो लगा है. अंदर जाने पर, उन्होंने पाया कि जसमीत ने किसी तरह अंदर घुसकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जसमीत ने बालकनी के दरवाजे की कुंडी जबरदस्ती खोली और घर में घुस गया. पुलिस ने कहा कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










