
दिल्ली-नोएडा में 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, अफगानिस्तान से लाई गई थी
AajTak
पुलिस इस मामले में नार्को टेरर कनेक्शन का पता लगाने में भी जुटी है. भारत विरोधी ताकतें इस तरह की साजिशों को पहले भी अंजाम दे चुकी हैं. जिसमें पाकिस्तान के रास्ते पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हेरोइन की खेप भेजी जा चुकी हैं, जिनका सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया था. अब अफगानिस्तान के रास्ते गुजरात होते हुए दिल्ली तक नशे की खेप पहुंचने से खुफिया विभाग भी हैरान है.
गुजरात ATS और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को संयुक्त ऑपरेशन में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. अफगानी मूल के नागरिक को दिल्ली में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान वाजिदुल्ला के रूप में हुई है. इसके साथ ही यूपी के नोएडा में भी ड्रग्स की खेप बरामद हुई है.
इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमों का गठन किया गया है. आरोपियों के नाम मुस्तफा और समीउल्लाह बताए जा रहे हैं. पुलिस को दिल्ली में बड़े नशा तस्कर के सक्रिय होने का इनपुट मिला था.
जानकारी मिली थी कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर अफगानिस्तान से ड्रग्स की एक खेप उतरी है, जिसके बाद इसे दिल्ली पहुंचाया गया है. गुजरात एटीएस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. दोनों टीमों ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया.
हेरोइन की कीमत करीब 20 करोड़ इस संयुक्त ऑपरेशन में टीमों ने राजधानी के वसंत कुंज इलाके में दबिश देकर अफगानिस्तान के नागरिक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हेरोइन बरामद हुई. पुलिस सूत्रों का कहना है कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है.
नार्को टेरर कनेक्शन की आशंका अफगानिस्तान से गुजरात के रास्ते दिल्ली तक हेरोइन पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस इस मामले में नार्को टेरर कनेक्शन का पता लगाने में भी जुटी है. भारत विरोधी ताकतें इस तरह की साजिशों को पहले भी अंजाम दे चुकी हैं. जिसमें पाकिस्तान के रास्ते पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हेरोइन की खेप भेजी जा चुकी हैं. जिनका सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया था.
अब अफगानिस्तान के रास्ते गुजरात होते हुए दिल्ली तक नशे की खेप पहुंचने से खुफिया विभाग भी चौकन्ना है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है. संभावना जताई जा रही है कि कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








