
दिल्ली की सातों सीट पर थम गया चुनाव प्रचार, जानें- किस इलाके में क्या रहे बड़े मुद्दे
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया. जानें दिल्ली की किस सीट पर क्या बड़े मुद्दे रहे?
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 57 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है. इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटें भी हैं. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सात सीटों के लिए चुनाव प्रचार अब थम गया है. देश की सरकार चुनने के लिए होने जा रहे इस चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों का शोर रहा ही, अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दे भी हावी रहे.
चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार और शराब घोटाले को लेकर घेरते नजर आए. कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाती रही, केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के कामकाज में बाधा डालने के आरोप लगा बीजेपी पर हमले करती रही. दिल्ली की किस सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान क्या बड़े मुद्दे रहे?
चांदनी चौक
चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार नए चेहरे प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है. बीजेपी के प्रवीण के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल को. चांदनी चौक में प्रचार के दौरान स्थानीय मुद्दे अधिक हावी नजर आए. बिजली और पानी के साथ ही तारों के जंजाल का मुद्दा छाया रहा. इस बार के चुनाव में कारोबारियों की समस्याओं से लेकर पार्किंग और साफ-सफाई तक मुद्दा बने.
उत्तर पूर्वी दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने दो बार के सांसद मनोज तिवारी को तीसरी बार मैदान में उतारा है. इस सीट से विपक्षी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के टिकट पर कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली की इस लोकसभा सीट पर दो पूर्वांचलियों की लड़ाई में बाहरी का मुद्दा भी छाया रहा. इस सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान कनेक्टिविटी और जाम की समस्या के साथ ही साफ-सफाई, पार्किंग, चिकित्सा, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और सीवर जैसे मुद्दे खूब उठे. अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा कि रिंकिया के पापा को हराना है. मनोज तिवारी और बीजेपी ने इसे बेटी के पिता, नारी के सम्मान से जोड़ दिया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










