दिग्विजय बोले- MP में कई BJP नेताओं में CM बनने की होड़, शिवराज ने यूं दिया जवाब
AajTak
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर ट्वीट किया. दिग्विजय ने पूछा कि क्या बीजेपी हाईकमान एमपी में भी मुख्यमंत्री बदलेगी? इस पर शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराए और चल दिए.
उत्तराखंड और कर्नाटक में मुख्यमंत्रियों को लेकर उठे सियासी तूफान के बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी क्या भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री बदलेगा? रविवार को दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने यही सवाल पूछा तो शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) मुस्कुरा दिए. आजकल भाजपामोदीशाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूचि दे दूँगा। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री बदलने वाले ट्वीट पर मुस्कराए @ChouhanShivraj . कहा 'उनकी टिप्पणी पर कुछ बोलने की ज़रूरत है क्या?' pic.twitter.com/IJN9vYq06oMore Related News
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भूस्खलन के प्रभाव के कारण कई घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 21 लोग दब गए. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं और आठ लोग अभी भी लापता हैं.