
'...तो मैं पास नहीं रहूंगा', सुनते ही फूट-फूटकर रोया बच्चा, वीडियो वायरल
AajTak
एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के पोते को बताया कि जीवन और मौत क्या होते हैं. दोनों सोफे पर बैठकर एक दूसरे से बातें कर रहे थे. जब बच्चे को पता चलता है कि वो अपने दादा को ज्यादा समय नहीं देख पाएगा और उसके बड़े होने पर वो उसके साथ नहीं होंगे तो वो रोने लगता है.
एक 5 साल के बच्चे और उसके 90 साल के दादा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दादा उसे समझाते हैं कि जीवन और मौत क्या होते हैं. बच्चे को वह बताते हैं कि वो उसे बड़ा होते नहीं देख पाएंगे और ना ही उसके आसपास रहेंगे. ये सुनकर बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है. दोनों सोफे पर बैठकर एक दूसरे को देखते हुए बातें करते हैं. लड़का पूछता है, 'जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, तब क्या आप मेरे आसपास होंगे?' तो इसपर दादा जवाब देते हैं, 'नहीं, जब तुम बड़े हो जाओगे, तो मैं आसपास नहीं होऊंगा और तुम मुझे अब ज्यादा नहीं देख पाओगे.'
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये सुनकर लड़का उदास हो जाता है और रोना शुरू कर देता है. यह मामला चीन के लियाओनिंग प्रांत का है. दोनों की बातचीत का वीडियो चीन की सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
लड़का अपने हाथों से आंसुओं को पोंछता है, फिर पूछता है कि बुरे लोगों से निपटने का बेहतर सही तरीका क्या है? वो कहता है, 'अगर बदमाश आपके पास आएंगे तो आप उन्हें कैसे डराएंगे?' दादा बोलते हैं, 'मुझे नहीं पता.' बाद में जब लड़के ने पूछा कि बड़ा होकर उसके दादा कौन बन सकते हैं, तो उसके जवाब में वह कहते हैं कि वो खुद भी एक दिन दादा बनेगा.
बच्चे के पिता ने क्या कहा?
बच्चे के पिता ने बताया कि जीवन और मृत्यु गंभीर मामले हैं लेकिन साथ ही वह अपने बेटे की मासूमियत से भी हैरान हैं. उन्होंने कहा, 'हम कुदरत के नियम के खिलाफ नहीं जा सकते लेकिन उसे स्वीकार कर सकते हैं.'
इस कहानी ने लोगों के दिल को छू लिया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. वो इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'क्या मार्मिक लेकिन दिल दहला देने वाली बातचीत है.' एक अन्य शख्स ने कहा, 'मैं रो रोकर बाल्टियां भर रहा हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










