
...तो अगले साल IPL में नहीं दिखेंगे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी! वीरेंद्र सहवाग ने क्यों दिया ऐसा बयान?
AajTak
14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खास सलाह दी है. सहवाग का मानना है कि वैभव को आईपीएल में 20 साल तक खेलने का टारगेट रखना चाहिए.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) का खराब प्रदर्शन जारी है. 24 अप्रैल (गुरुवार) को बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 11 रनों से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की ये लगातार पांचवीं हार रही. राजस्थान रॉयल्स के 9 मैचों में दो जीत से सिर्फ 4 अंक हैं और उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब बेहद मुश्किल है.
वैभव को सहवाग ने दी जरूरी सलाह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें थीं, लेकिन वो 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए. 14 साल के वैभव इस मुकाबले में 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे थे. वैभव ने भुवेश्वर कुमार को दो छक्के भी लगाए, लेकिन वो इस अनुभवी गेंदबाज का ही शिकार बने.
अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खास सलाह दी है. सहवाग का मानना है कि वैभव को आईपीएल में 20 साल तक खेलने का टारगेट रखना चाहिए. सहवाग ने कहा कि यदि वैभव इस बात से खुश हैं कि वो अब करोड़पति हैं और उनका डेब्यू शानदार रहा, तो हो सकता है कि फैन्स उन्हें अगले साल आईपीएल में ना देख पाएं. सहवाग ने कहा कि उन्होंने ऐसे खिलाड़ी देखे हैं जिन्होंने एक या दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कुछ नहीं किया.
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से कहा, 'वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में 20 साल तक खेलने का टारगेट रखना चाहिए. विराट कोहली को देख लीजिए, उन्होंने 19 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और वह आईपीएल में सभी 18 सीजन खेल चुके हैं. वैभव को इस चीज का अनुकरण करने की कोशिश करनी चाहिए. अगर वैभव यह सोचकर खुश हैं कि वो अब करोड़पति हैं, उनका डेब्यू शानदार रहा, उन्होंने पहली गेंद पर सिक्स लगाया, तो शायद हम उन्हें अगले साल नहीं देख पाएंगे.'
वैभव का IPL डेब्यू रहा था शानदार

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












