
'तुम स्पेशल केस नहीं, जो दोबारा जिंदा... ' #PoonamPandey ट्रेंड के बीच दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर लोग पूनम पांडेकी खूब आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये अब तक का सबसे भद्दा पीआर स्टंट था. जिसके लिए सर्वाइकल कैंसर जैसे संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया गया है.
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर फर्जी निकली. उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि वो जिंदा हैं और लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसा कर रही थीं. ये जानकारी उन्होंने शनिवार को दी. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पूनम के अकाउंट से एक पोस्ट कर लिखा गया था कि एक्ट्रेस की 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है. हालांकि पूनम एकदम ठीक हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये अब तक का सबसे भद्दा पीआर स्टंट था. जिसके लिए सर्वाइकल कैंसर जैसे संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया गया है.
इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट किया है, जिसमें लोगों को खास सलाह दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पूनम पांडे के मामले को ध्यान में रखकर ही ये पोस्ट किया है. पुलिस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हां हां, इधर-उधर मत देखो, तुम्हारी ही बात हो रही है.' पुलिस ने एक तस्वीर शेयर की है. जिस पर टेक्स्ट लिखा है, 'तुम. हां तुम! तुम अंडरटेकर, मिहिर विरानी या स्पेशल केस नहीं हो! जो दोबारा जिंदा हो जाओगे. इसलिए हमेश हेलमेट, सीट बेल्ट लगाया करो!' पुलिस ने अपने इस पोस्ट के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश की है.
लोग इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'साथ में पूनम पांडे का भी नाम आना चाहिए था.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'ये कौन नया मीमर आया है. अरे ये तो दिल्ली पुलिस का पेज है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये दिन ब दिन मेरा पसंदीदा मीम पेज बनता जा रहा है.' वहीं चौथे यूजर ने कहा, 'प्लीज पूनम पांडे के खिलाफ मामला दर्ज करें और कृपया अपना पेज एडमिन बदलें.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










