
तालिबान-अमेरिका की बात कराने वाले जाल्मय खलीलजाद का इस्तीफा, थॉमस वेस्ट लेंगे उनकी जगह
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दो महीने बाद ही अमेरिका के दूत रहे जाल्मय खलीलजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अब थॉमस वेस्ट को दूत नियुक्त किया गया है.
अफगानिस्तान में अमेरिका के दूत रहे जाल्मय खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने काबुल में तालिबान (Taliban) के कब्जे के दो महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) ने दी है. उन्होंने ये भी बताया कि अब थॉमस वेस्ट (Thomas West) नए दूत होंगे. Thank you to Ambassador Zalmay Khalilzad for decades of tireless service to the United States. Pleased to welcome Thomas West to the role of Special Representative for Afghanistan. @US4AfghanPeace

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











