
तालाब में घुसकर हाथ से खिलाया मगरमच्छ को खाना, महिला का खतरनाक VIDEO वायरल
AajTak
हाल में एक महिला का मगरमच्छ के साथ हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ. एनिमल रेस्क्यूअर और बेलोविंग एकर्स एलीगेटर सैंक्चुअरी की मालिक गैबी ने इस वीडियो को खुद ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. वे इसमें मगरमच्छ को हाथ से खाना खिला रही हैं.
दुनिया में कई खूंखार जानवर होते हैं जिनके आसपास होना भी खतरे से खाली नहीं होता. ऐसा ही जीव है पानी में रहने वाला मगरमच्छ. ये किसी जू में भी हो तो इसे पिंजड़े के पार से ही खाना दिया जाता है क्योंकि ये कभी भी हमलाकर जान ले सकता है. लेकिन हाल में एक महिला का मगरमच्छ के साथ हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ. एनिमल रेस्क्यूअर और बेलोविंग एकर्स एलीगेटर सैंक्चुअरी की मालिक गैबी ने इस वीडियो को खुद ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. मगरमच्छों से न डरने के लिए पहचानी जाने वाली गैबी अपने हालिया वीडियो में बेला नाम के एक विशाल मगरमच्छ के पास एक तालाब में तैरती हुई दिखाई देती है. ये काफी रिस्की है. वे सिर्फ छड़ी लिए हुई हैं और उसे अपने हाथों से खाना खिला रही हैं.
ऐसा करके गैबी और उसकी टीम बेला को शांत करने का प्रयास कर रही है ताकि खाना खिलाते समय वह हमलावर न हो. जैसे ही गैबी पानी में घुसती, बेला उसके पास आती है और गैबी उसे छड़ी से कंट्रोल करती है. फिर वह मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए आगे बढ़ती है.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मगरमच्छ बेला के साथ काम कर रही हूं! बेला धक्का-मुक्की करने वाली, झगड़ालू और आक्रमक है, लेकिन हम भोजन के मामले में उसे शांत रखने पर काम कर रहे हैं. @gatorboys_chris मुझे पानी में प्रशिक्षण के बारे में और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए छड़ी का उपयोग करने के बारे में बहुत कुछ सिखा रहा है. कभी भी जंगली मगरमच्छों के साथ न तैरें और न ही उन्हें खाना खिलाएं! यह वीडियो हमारी सैंक्चुरी में फिल्माया गया था.
एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया काम, गैबी! यह देखना भी अच्छा है कि क्रिस के अलावा किसी और को गेटर्स के साथ खाना खिलाना या तैरना कैसा लगता है. यह स्पष्ट है कि इस तरह की तेजी विकसित करने में कई साल लग जाते हैं, शानदार. एक अन्य यूजर ने लिखा 'हे भगवान, वह बहुत अद्भुत है और आप उसके साथ अद्भुत काम कर रहे हैं'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










