
तान्या मित्तल करने जा रही हैं एक्टिंग डेब्यू? एकता कपूर से मिलने पहुंचीं घर, वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Tanya Mittal Debut: तान्या मित्तल जो सोशल मीडिया और बिग बॉस 19 से फैंस के बीच फेमस हैं. अब टीवी की दुनिया में हीरोइन बनने जा रही हैं. एकता कपूर ने उन्हें अपने नए प्रोजेक्ट के लिए रोल ऑफर किया है.
तान्या मित्तल जो सोशल मीडिया पर अपने एक्टिव और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. बिग बॉस 19 में अपने पर्सनालिटी और शानदार इंटरैक्शन के चलते उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. अब टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें अपनी नई प्रोजेक्ट के लिए लीड रोल ऑफर दिया है जिसे पाकर तान्या बेहद खुश हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पलतान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया था. जिसमें वे और एकता कपूर साथ नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था की 'बकलावा के साथ मुंह मीठा'. वीडियो में तान्या एकता के लिए बकलावा, चॉकलेट और गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर पहुंचती हैं. वीडियो में पहले एकता तान्या का मुंह मीठा कराती हैं फिर एकता खुद बकलावा खाकर इसकी तारीफ करती हैं.
A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












