Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
तमिलनाडु: चेंगलपट्टू में मालगाड़ी के 8 डिब्बे बेपटरी, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

तमिलनाडु: चेंगलपट्टू में मालगाड़ी के 8 डिब्बे बेपटरी, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

AajTak
Monday, December 11, 2023 03:00:21 AM UTC

दुर्घटना की सूचना मिलने पर चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम से रेलवे की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया. सदर्न रेलवे ने एक बयान में कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से ट्रैक की मरम्मत कर रहे हैं ताकि रूट को जल्द से जल्द खोला जा सके.

विल्लुपुरम से लौह अयस्क, लोहे की चादरें और छड़ें लेकर टॉन्डेयरपेट जा रही मालगाड़ी सोमवार सुबह चेंगलपट्टू के पास पटरी से उतर गई. 38 डिब्बों वाली यह मालगाड़ी परनूर से चली थी. इसके करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी में लदा लोहे का सामान गिरने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम से रेलवे की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया.

सदर्न रेलवे ने एक बयान में कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से ट्रैक की मरम्मत कर रहे हैं ताकि रूट को जल्द से जल्द खोला जा सके. रेलवे ने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों की जांच की जाएगी. रेलवे ट्रैक की मरम्मत में 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं. चेन्नई से दक्षिण की ओर जानें वाली ट्रेनें प्रभावित हैं. उपनगरीय रेल सेवा  भी बाधित है. बताया जा रहा है कि आज शाम तक ट्रैक की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी.

जॉकी टूल्स की मदद से ट्रैक को सीधा किया रहा है और ट्रेन के पहियों को पटरी पर डालने का काम शुरू है. कल रात 10 बजे जब यह ट्रेन चेंगलपट्टू रेलवे स्टेशन (पुराने तालुक कार्यालय रेलवे गेट के पास) के पास पहुंची तो मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. एक के बाद एक ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी दो हिस्सों में टूट गयी. यह सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई. इसके बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे. वैकल्पिक मार्गों पर ट्रेनें चलाने के लिए कदम उठाए गए हैं, ताकि लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं प्रभावित न हों.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल कीमतों में उछाल से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते ही गिरावट में रहा. वहीं, इसी बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं.

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 4 घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900 विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है और जांच की जा रही है.

मंदिर में भड़के पुजारी, भक्तों पर बरसाए लाठी, लात और मुक्के, VIDEO

कोल्हापूर जिले के वाडीरत्नागिरी स्थित, ज्योतिबा मंदिर में 15 से 20 पुजारियों ने युवा भक्तों को लाठियों, लातों और मुक्कों से पीट दिया. दरअसल पुजारी मंदिर में आए कुछ युवा भक्तों की हरकतों से भड़क गए थे.

मुंबई: ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 72 वर्षीय महिला की हुई मौत

मुंबई में रविवार देर रात एक इमारत में आग लग गई. जिससे 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

26/11 हमले का 'धुरंधर' में लिया बदला, 17 साल से ट्रॉमा में थे अर्जुन रामपाल, नहीं मना पाए थे जन्मदिन का जश्न

धुरंधर फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल ने 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा अपना दर्दनाक अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कैसे एक दोस्त की देरी ने उनकी जान बचाई और 17 साल बाद फिल्म में उसी दर्द को बदले के रूप में उतारा.

गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड... एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

केरल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है. इसमें ठग WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं. पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने और अनजान लिंक से दूर रहने की सलाह दी है.

अंबिकापुर: पार्क में घुसे आवारा कुत्ते, 15 हिरणों को काटकर मार डाला

अंबिकापुर के संजय पार्क से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पार्क के बाड़े में कुत्ते घुस गए और वहां मौजूद वन्यजीवों पर हमला कर दिया. जिससे 15 हिरणों की मौत हो गई. इस घटना से पार्क प्रबंधन पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं.

'ड्रोन और मिसाइलों का डर था...' नंदादेवी से LPG लेकर आए ऑफिसर ने बताई होर्मुज की कहानी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एलपीजी लेकर आए नंदादेवी के ऑफिसर ने बताया है कि इस संकट में शिप लाना कितना अलग था और उनका क्या अनुभव था.

शांति वार्ता की तैयारी में ट्रंप, लेबनान में उड़ा पुल, देखें नॉनस्टॉप-100

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.

US की हमले वाली धमकी का ईरान पर है कितना असर? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर 48 घंटे वाली धमकी के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी और बढ़ गई है. इस धमकी का ईरान ने जवाब देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट हमला किया तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद कर देगा.

पाकिस्तान को झटका देकर IPL खेलने आ रहे... PCB की धमकी के बावजूद क्यों PSL नहीं खेलना चाहते विदेशी क्रिकेटर्स

पाकिस्तान की क्रिकेट लीग यानी PSL से IPL की ओर खिलाड़ियों का रुख अब ट्रेंड बन चुका है। ज्यादा पैसा और बड़े मौके खिलाड़ियों को IPL की तरफ खींच रहे हैं, जिससे PCB की चिंता बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की तमाम धमकियों के बावजूद खिलाड़ी आईपीएल को ही तरजीह देते हैं.

Rainy Monday... कूल-कूल वीकेंड के बाद फिर पानी-पानी हुई दिल्ली-NCR की सड़कें

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर है कि सोमवार को भी मौसम ठंडक रहेगा. वीकेंड में तो मौसम ठंडा रहा ही. देर रात से सुबह तक हुई बारिश ने मौसम को और सुहाना बना दिया है. हालांकि कुछ जगह ट्रैफिक की समस्या भी दिखी.

बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा? अटकलों पर क्या बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, संजय सिंह ने इन अटकलों को खारिज किया है और कहा है कि अगर वो पार्टी छोड़ेंगे तो वो उनके खिलाफ खड़े होंगे.

पंजाब: गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुके थे. इस मामले में की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी है. कांग्रेस सांसदों ने अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है.

1000 रुपये, 3 बाइक और 9 बदमाश... फिल्मी अंदाज में हमला करने आए गुंडे, पुलिस ने ऐसे नाकाम की कोशिश

सूरत के गोडादरा में 1000 रुपये को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि हमला करने के लिए 9 बदमाश आ गए. इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने फौरन मौके पर जाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना का हाई-वोल्टेज एक्शन सीसीटीवी में कैद हो गया. जानिए क्या है पूरा मामला?

जम्मू-कश्मीरः सांबा में पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध धमाका, उड़ गेट और दीवार क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर तड़के संदिग्ध धमाका होने से सनसनी फैल गई. इस धमाके से उनके घर का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए. अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.

BSEB 12th Result 2026: बिहार में बेटियों का 'महा-धमाका', 26 में से 19 टॉपर्स लड़कियां, जानें पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश और बाकी दोनों यानी आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी व कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने टॉप किया है. बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड 25 दिन में बारहवीं का रिजल्ट जारी किया है. पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स.

PM Modi Speech: 'भारत की संसद से एकमत...', युद्ध संकट पर बोले PM मोदी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.

दिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी...IMD के नए अलर्ट में क्या-क्या?

अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है, जिसका सीधा असर दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों पर पड़ेगा.

इजरायल ने बम से क्यों उड़ाया लेबनान का पुल? देखें एक और एक ग्यारह

इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान में बड़ा हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने लेबनान के एक अहम पुल को बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के सभी पुलों को उड़ाने के निर्देश दिए है. इजरायली सेना ने कहा है कि वो सीमावर्ती से सटे इलाकों को को जमींदोज करेगा.

बंदरों के झुंड ने 65 साल की महिला पर किया हमला, हुई मौत

आंध्र प्रदेश के एक गांव में बंदरों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. बंदरों ने महिला पर यह हमला उस वक्त किया, जब वह अपने घर से लौट रही थी.

Bihar Board 12th Result 2026 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेगा. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का वेट आज खत्म होने वाला है.

बंगाल में ओवैसी और हुमायूं कबीर की बन गई जोड़ी, ममता बनर्जी का कुछ बिगाड़ पाएंगे क्या?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अलावा ममता बनर्जी को एक नए गठबंधन से चुनौती मिलने वाली है. हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन फाइनल हो गया है. ईद के मौके पर दोनों नेताओं गठबंधन का ऐलान किया, औपचारिक ऐलान 25 मार्च को होगा - ममता बनर्जी ने भी ईद के खास मौके पर मोदी पर बड़ा हमला बोला है.

'कैश ट्रांसफर की तरह मिले डेटा ट्रांसफर की सुविधा', राघव चड्ढा की राज्यसभा में डिमांड

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेली डेटा लिमिट को सर्विस प्रोवाइडर की चालाकी बताया है. उन्होंने कहा है कि बचे डेटा के लिए उपभोक्ताओं को अगले रिचार्ज में डिस्काउंट मिलना चाहिए.

क्या शांति वार्ता की तरफ अमेरिका बढ़ा रहा है अपने कदम? देखें आज सुबह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की डेडलाइन दी थी. लेकिन ट्रंप की धमकी का ईरान पर कोई असर नहीं हुआ. जंग में तीन हफ्ते संघर्ष के बाद अब अमेरिका ईरान से शांति वार्ता के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहा है. ट्रंप प्रशांसन ने इसपर आंतरिक चर्चा शुरु कर दी है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us