
तनाव में है हर 5 से 3 बच्चे... भारत के स्टूडेंट्स पर हुई ये रिसर्च हैरान कर देने वाली है!
AajTak
1,628 कॉलेज छात्रों पर हुए अध्ययन में तनाव को लेकर चिंताजनक परिणाम सामने आए. करीब 70 प्रतिशत युवा एंग्जाइटी और 50 प्रतिशत डिप्रेशन के शिकार हैं.
भारत के युवा सफल होने के चक्कर और सोशल मीडिया के प्रेशर में अपने मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी (SRM University) के डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी ने अपनी एक स्टडी में यह खुलासा किया है.
1,628 कॉलेज जाने वाले युवाओं पर हुई यह स्टडी एशियन जर्नल ऑफ साइकेट्री में प्रकाशित हुई है. सर्वे में शामिल दो-तिहाई छात्र सामान्य या उससे ज्यादा स्तर पर चिंता (Anxiety) का अनुभव कर रहे थे. आधे से ज्यादा छात्रों में अवसाद (Depression) के लक्षण नजर आए.
देश के आठ टियर-1 शहरों- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के 18 से 29 वर्षीय युवाओं पर यह अध्ययन किया गया. प्रतिभागियों में 52.9 प्रतिशत लड़कियां और 47.1 प्रतिशत लड़के शामिल थे.
हैरान करने वाले आंकड़े
अध्ययन के परिणाम डराने वाले हैं. करीब 70 प्रतिशत युवाओं ने सामान्य या ज्यादा स्तर पर एंग्जाइटी की शिकायत की, वहीं लगभग 60 प्रतिशत में डिप्रेशन के लक्षण मौजूद थे. 70.3 प्रतिशत युवा भावनात्मक रूप से व्यथित (Emotionally Distressed) महसूस कर रहे थे और 65 प्रतिशत को अपने इमोशन्स और बिहेवियर कंट्रोल करने में परेशानी हुई.
इसके अलावा 15 प्रतिशत युवाओं ने अपने जीवन से संतुष्ट न होने की बात कही और करीब 8 प्रतिशत ने अपनी मेंटल हेल्थ को ‘खराब’ स्तर पर रेट किया.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











