
तंगी के बीच ढीले पड़े पाकिस्तान के तेवर, भारत को लेकर उठा सकता है ये बड़ा कदम
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को कहा है कि वह भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने के लिए संबंधित स्टेक होल्डर्स से बातचीत कर रहे हैं. अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था. भारत के इस फैसले का विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने भारत से अपने सभी व्यापारिक संबंध तोड़ लिए थे.
हालिया कुछ वर्षों से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है. नकदी संकट की वजह से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदहाल है. आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश की कमी, राजकोषीय घाटा और बाहरी असंतुलन के कारण पाकिस्तान अगले कुछ वर्षों में पाकिस्तान विकास की सुस्त चाल से परेशान हो सकता है.
कर्ज के जाल में फंस चुका पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है. पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को कहा है कि वह भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे हैं.
पत्रकारों से बात करते हुए डार ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए बिजनेसमैन के साथ पहले से ही चर्चा शुरू कर दी है. एक बार बिजनेसमैन के साथ आम सहमति बन जाती है तो हम स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करेंगे. भारत के साथ व्यापार शुरू करने का कोई भी निर्णय सभी संबंधित लोगों से इनपुट के बाद ही लिया जाएगा.
पिछले महीने ही दिये थे संकेत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इससे पहले मार्च में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने का संकेत दिया था. डार ने कहा था कि पाकिस्तान के बिजनेसमैन दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों की बहाली चाहते हैं. इशाक डार के इस बयान की विपक्षी दलों और आलोचकों ने कड़ी आलोचना की थी.
हालांकि, डार ने गुरुवार को अपने उस बयान का बचाव करते हुए कहा है कि कई बिजनेसमैन ने उन्हें बताया था कि वे किसी तीसरे देश के माध्यम से भारत से सामान की आयात कर रहे थे. जिससे उन्हें अधिक लागत आती है. इसलिए वे दोनों देशों के बीच सीधे व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने के पक्ष में थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










