
'ढेर सारा Luck...', महाभियोग के सवाल पर बोले US President Joe Biden
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने बेटे हंटर बाइडेन पर लगे आरोपों को मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. उनके खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू हो गई है. इस मुद्दे को लेकर जब पत्रकारों ने बाइडेन से बात की तो उन्होंने महाभियोग की कार्रवाई शुरू करने वालों को ढेर सारा Luck कहा.
बेटे हंटर बाइडेन पर लगे आरोपों का असर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सियासत पर पड़ रहा है. हंटर पर बंदूक खरीदी से जुड़े मामले में तीन संगीन आरोप तय किए गए हैं. उनके खिलाफ सबसे बड़ा आरोप बंदूक खरीद के लिए झूठ बोलने का है. इस मुद्दे को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू कर दी गई है.
जो बाइडेन से रविवार को महाभियोग की जांच को लेकर सवाल किया गया. इस पर बाइडेन ने जवाब में कहा 'ढेर सारा Luck'. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का आरोप है कि हंटर बाइडेन की बिजनेस एक्टिविटीज में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है. जिसके बाद बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच सही है. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इसे राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा है कि इन आरोपों को लेकर कोई भी सबूत अब तक जारी नहीं किए गए हैं.
बेटे को माफ नहीं करेंगे जो बाइडेन
हालांकि, जो बाइडेन यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर गन केस में उनके बेटे हंटर को दोषी ठहराया जाता है तो वह किसी भी हालत में उसे माफ नहीं करेंगे. जब व्हाइट हाउस से पूछा गया कि जो बाइडेन गन मामले में दोषी ठहराए जाने पर अपने बेटे की सजा कम करेंगे. तब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि ऐसा नहीं होगा.
बाइडेन का राष्ट्रपति पद से हटना मुश्किल
अमेरिका के निचले सदन में रिपब्लिकन पार्टी महाभियोग को लेकर वोटिंग करा सकती है. इस सदन में रिपब्लिकन का नियंत्रण है. हालांकि, जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद से तब तक नहीं हटाया जा सकता, जब तक सीनेट (ऊपरी सदन) में दो तिहाई सदस्य उनके खिलाफ दोषी ठहराने के लिए वोट नहीं कर देते. इस सदन में बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्जा है. हालांकि, अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







