
डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी को दी बड़ी जिम्मेदारी, जय भट्टाचार्य को NIH में मिला अहम रोल
AajTak
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतीय मूल के अमेरिकी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने डॉ. जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट किया है. इस बारे में ट्रंप वॉर रूप नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने जानकारी दी है, जिस पर जय भट्टाचार्य ने खुशी जताई है.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद कई भारतीय मूल के लोगों को अपनी सरकार में भागीदार बनाया है. अब जानकारी आ रही है कि ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट किया है. इस बारे में ट्रंप वॉर रूप नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने जानकारी दी है. साथ ही इस पोस्ट को जय भट्टाचार्य ने भी रीट्वीट किया है.
डॉ. जय भट्टाचार्य ने खुद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूम में नॉमिनेट होने पर खुशी जताते हुए लिखा, अगले NIH डायरेक्टर के रूप में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुझे नामांकित किए जाने से मैं सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं. हम अमेरिकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, ताकि लोग फिर से उन पर भरोसा कर सकें. और अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए बेहतरीन विज्ञान के रिजल्ट के रूप में तैनात करेंगे.
What a bold, transformative pick by @realDonaldTrump for NIH Director - @DrJBhattacharya !!!! There is nobody better in America with the intellect, first principle thinking, and moral clarity to get the NIH back to FOUNDATIONAL science. Everything flows from good research. pic.twitter.com/BpZ49dD1aS
क्या बोले ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने जय भट्टाचार्य के नॉमिनेशन का ऐलान करते हुए कहा कि मैं NIH के डायरेक्टर के रूप में सेवा करने के लिए जय भट्टाचार्य, एमडी, पीएचडी को नॉमिनेट कर रोमांचित हूं. उन्होंने देश के चिकित्सा अनुसंधान को निर्देशित करने और महत्वपूर्ण रिसर्च के लिए रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगे. जिससे हेल्थ सेक्टर में सुधार आएगा और लोगों की सुरक्षा होगी.
उन्होंने कहा कि जय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हेल्थ पॉलिसी के प्रोफेसर हैं, नेशनल ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक्स रिसर्च में एक रिसर्चर एसोसिएट हैं और स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकनॉमिक पॉलिसी रिसर्च, स्टैनफोर्ड फ्रीमैन स्पोगली इंस्टीट्यूट और हूवर इंस्टीट्यूशन में एक वरिष्ठ फेलो हैं. वह स्टैनफोर्ड के सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग को निर्देशित करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











