
डॉक्टर बनने के लिए 'धर्म परिवर्तन' और फर्जी डोमिसाइल का इस्तेमाल कर रहे छात्र, छोड़नी पड़ी सीट
AajTak
छात्र ने फर्जी डोमिसाइल के जरिये जिपमेर पुडुचेरी इंटरनल कोटा के तहत सीट हासिल करके शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एमबीबीएस में एडमिशन लिया था. जिपमर डीन को भेजे गए एक लेटर में डायरेक्टर (स्वास्थ्य) सह नोडल अधिकारी (मेडिकल एजुकेशन) डॉ. एस सेवेल ने कहा कि डी गुरु प्रसाद नाम के एक छात्र ने जिपमर काउंसलिंग राउंड-3 और तमिलनाडु में राउंड 1 और 2 काउंसलिंग दोनों में सरकारी सीट में दावा किया था.
MBBS Admission 2024: डॉक्टर बनने की चाह में छात्र 'धर्म बदलने' और दोहरी जन्मभूमि (डुअल नेटिविटी) जैसे गैर-कानूनी तरीके अपना रहे हैं. पुडुचेरी में एक छात्र का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने छात्र को कॉलेज से निकालने का निर्देश दिया है. छात्र ने डोमिसाइल नियमों का उल्लघंन करते हुए जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रजुएशन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च (JIPMER) में MBBS में एडमिशन लिया था.
छात्र ने दो राज्यों में जन्मभूमि (डुअल नेटिविटी) होने का दावा करके और जिपमेर पुडुचेरी इंटरनल कोटा के तहत सीट हासिल करके शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एमबीबीएस में एडमिशन लिया था. जिपमर डीन को भेजे गए एक लेटर में डायरेक्टर (स्वास्थ्य) सह नोडल अधिकारी (मेडिकल एजुकेशन) डॉ. एस सेवेल ने कहा कि डी गुरु प्रसाद नाम के एक छात्र ने जिपमर काउंसलिंग राउंड-3 और तमिलनाडु में राउंड 1 और 2 काउंसलिंग दोनों में सरकारी सीट में दावा किया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुडुचेरी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय ने एमसीसी द्वारा जारी नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट 2024 राउंड-3 को तमिलनाडु की राज्य सरकार की कोटा लिस्ट को वेरिफाई किया. जांच में पाया गया कि डी गुरु प्रसाद को तीसरे राउंड में जिपमेर-पुडुचेरी आंतरिक कोटा और तमिलनाडु सरकार के कोटे के तहत पहले और दूसरे राउंड में सीट अलॉट हुई थी.
नोडल अधिकारी (मेडिकल एजुकेशन) डॉ. एस सेवेल ने कहा, 'ऐसे में थिरु डी प्रसाद को जिपमर पुडुचेरी व कराइकल में इंटरनल पुडुचेरी यूटी डोमिसाइल कोटे के तहत एमबीबीएस सीट पर मिला एडमिशन रद्द/रोका किया जाता है.' छात्र को पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया गया है.
फर्जी डोमिसाइल के चलते रद्द हुई थी छात्रों की सीट
एमबीबीएस सीट पाने के लिए छात्र फर्जी डोमिसाइल और 'धर्म परिवर्तन' का भी सहारा ले रहे हैं. पहले भी पुडुचेरी में तमिलनाडु और केरल के कई स्टूडेंट्स ने एमबीबीएस सीट पाने के लिए फर्जी डोमिसाइल का यूज किया था. पकड़े जाने पर छात्रों की सीट रद्द कर दी गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










