
डेब्यू कलाकारों के हक में बोलीं निहारिका कोनिडेला, फिल्मफेयर साउथ 2026 पर जताई नाराजगी
ABP News
Niharika Konidela: कोच्चि में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 के बाद निहारिका कोनिडेला का बयान चर्चा में है. एक्ट्रेस ने डेब्यू विनर्स को मंच पर बोलने नहीं देने को लेकर कई बातें कही.
कोच्चि में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2026 का समारोह सितारों से सजा रहा. इस समारोह में मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया गया. हालांकि तालियों के बीच एक आवाज ऐसा नाम सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींचा. एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने इस बड़े समारोह को 'एक मिस्ड अपॉर्च्युनिटी' बताया. उनका कहना है कि डेब्यू अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो उन्हें खटक गया.
निहारिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी बात रखी. उन्होंने पहले समारोह की तारीफ की और कहा कि, 'इतने बड़े कलाकारों को एक ही मंच पर देखना सचमुच खास अनुभव था. लेकिन नए कलाकारों को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला, जिससे मुझे निराशा हुई. जो कलाकार पहली बार कोई बड़ा अवॉर्ड जीतते हैं, उनके लिए वो मंच सिर्फ एक स्टेज नहीं, बल्कि एक सपना होता है जो सच हो रहा होता है. ऐसे में अगर उन्हें कुछ बोलने का मौका मिलता, तो वो जिंदगीभर के लिए यादगार बन सकता था. शो इतना बड़ा होता है कि समय की कमी होना नॉर्मल है, लेकिन जो कलाकार पहली बार उस मंच पर खड़ा होता है, उसके लिए एक मिनट भी बहुत मायने रखता है'.
A post shared by Niharika Konidela (@niharikakonidela)













