
डेढ़ महीने बाद चल पड़ी दिल्ली मेट्रो, चढ़ने से पहले जान लीजिए यात्रा के नियम
AajTak
दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो आज खुल रही है. करीब डेढ़ महीने बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.
देश की राजधानी दिल्ली को कोराना की दूसरी लहर से कुछ राहत मिली है. हर रोज़ आने वाले नए मामलों की संख्या अब कुछ कम हुई है, एक्टिव केस की संख्या भी तेज़ी से घट रही है. ऐसे में सोमवार यानी 7 जून से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सबसे खास बात ये है कि दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी आज खुल रही है. करीब डेढ़ महीने बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है. दिल्ली मेट्रो के अनलॉक से जुड़ी अहम बातें... • मई के शुरुआती हफ्ते में दिल्ली मेट्रो को रोक दिया गया था. अब फिर से ये सर्विस शुरू हुई है. अभी 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही मेट्रो चलेगी. मेट्रो के अंदर हर किसी को एक सीट छोड़कर बैठना होगा. • सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सिर्फ आधी ट्रेनें ही सर्विस में आएंगी. अभी मेट्रो पांच से पंद्रह मिनट के अंतर पर स्टेशन से दौड़ेंगी. Public Service Announcement In the wake of revised guidelines issued today by the Govt. of NCT of Delhi; on the extension of Curfew in Delhi for the containment of Covid-19, the Delhi Metro services will be resumed for general public from 7th June with 50% seating capacity only. pic.twitter.com/jaJ2xLpMvm
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









