
डिसीजन न लेना और कुछ गलतियां... IC-814 हाइजैकिंग मामले में भारत से कहां हुई चूक? तबके RAW चीफ ने बताया
AajTak
वेब सीरीज IC-814 के रिलीज होने के बाद तत्कालीन सरकार और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्थिति को संभालने को लेकर बहस छिड़ गई है. आजतक से बातचीत में भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के तत्कालीन प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने स्वीकार किया कि तब निर्णय लेने में कई गलतियां हुई थीं.
इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को 1999 में आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था. पांच हाइजैकर्स और 11 क्रू मेंबर्स सहित प्लेन में कुल 179 लोग सवार थे. इस घटना को लेकर अनुभव सिन्हा ने एक मिनी-सीरीज बनायी है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज में आतंकियों के नाम को लेकर विवाद छिड़ गया है. दरअसल, विमान को हाइजैक करने वाले आतंकियों ने हिंदू कोड नेम रखे थे. इस वेब सीरीज में भी वही कोड नेम (चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर) रखे गए हैं. विवाद इस बात को लेकर हो रहा है कि निर्माताओं ने कहीं भी आतंकियों के असली नाम क्या थे, इसका उल्लेख नहीं किया गया है.
विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के अधिकारियों को तलब किया था. नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि सीरीज की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिखाया जाएगा, जिसमें आतंकियों के असली नाम (इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काजी, शाहीद अख्तर सैयद, मिस्त्री जहूर इब्राहिम और सैयद शकीर) का जिक्र होगा. इस वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद तत्कालीन सरकार और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्थिति को संभालने को लेकर भी बहस छिड़ गई है. आजतक से बातचीत में भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के तत्कालीन प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने स्वीकार किया कि तब निर्णय लेने में कई गलतियां हुई थीं.
विमान के अमृतसर से उड़ते ही खत्म हुए सारे विकल्प
दुलत ने कहा, 'एक बार जब विमान अमृतसर में उतरा, तो हमारे पास यह सुनिश्चित करने का अवसर था कि यह भारतीय क्षेत्र से बाहर न जाए. लेकिन जब विमान अमृतसर से निकल गया, तो आतंकियों के साथ डील करने के अलावा हमारे पास अन्य कोई विकल्प नहीं रह गया था. हमने परिस्थितियों के अनुसार एक अच्छा डील किया था. निर्णय लेने में हमसे गलतियां हुई थीं और यह बात मैं कई बार पहले भी कह चुका हूं, जब यह घटना घटी थी तब भी कहा था कि अमृतसर में हमसे एक बड़ी गलती हो गई थी.' उन्होंने ये भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जगह कोई और भी उस समय होता तो वो उनसे ज्यादा कमजोर ही दिखाई देता.
यह भी पढ़ें: 'मेरी मर्जी चलती तो मसूद अजहर का गला घोंट देता...', जेल से एयरपोर्ट ले जाने वाले अफसर की जुबानी, IC 814 हाईजैकिंग की कहानी

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







