
डिलीवरी बॉय से सरकारी अफसर... अपने कर्मचारी की सक्सेस पर Zomato ने किया ये ट्वीट
AajTak
ये कहानी है विग्नेश नाम के शख्स की. जिन्होंने जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्लियर की है. इस परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई को जारी हुआ था. लेकिन, जोमैटो ने आज ट्विटर पर विग्नेश की फोटो शेयर की है.
सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय की कहानी सुर्खियों में है. उसने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा (Tamil Nadu Public Service Commission Exam) पास की है. खुद जोमैटो ने ट्वीट कर अपने कर्मचारी की सफलता का जश्न मनाया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, ये कहानी है विग्नेश नाम के शख्स की. जिन्होंने जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्लियर की है. इस परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई को जारी हुआ था. लेकिन, जोमैटो ने आज ट्विटर पर विग्नेश की फोटो शेयर की है.
इस फोटो में विग्नेश अपनी फैमिली संग एक मंच खड़े नजर आ रहे हैं. जोमैटो ने दिल वाली इमोजी के साथ इसके कैप्शन में लिखा- विग्नेश के लिए एक लाइक करें, जिन्होंने Zomato डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की.
drop a like for Vignesh, who just cleared Tamil Nadu Public Service Commission Exam while working as a Zomato delivery partner ❤️ pic.twitter.com/G9jYTokgR5
इस पोस्ट को अब तक 25 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इसपर रिएक्ट किया. एक ने लिखा- वाह, विग्नेश को बधाई. दूसरे ने कहा- मेहनत और लगन से क्या कुछ नहीं संभव. तीसरे ने लिखा- विग्नेश के जज्बे को सलाम. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा- विग्नेश कब डिलीवरी बॉय का काम छोड़ रहे हैं. अधिकांश यूजर्स ने विग्नेश को उनके आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
बता दें कि तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा TNPSC द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा है. TNPSC ने 12 जुलाई को कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा ग्रुप 4 का रिजल्ट जारी किया था. यह परीक्षा ग्राम प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, बिल कलेक्टर ग्रेड- I, बिल कलेक्टर, फील्ड सहायक और स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है. TNPSC ग्रुप 4 के लिए लिखित परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











