
डिग्री लेते समय अब ब्लैक गाउन-हैट की जगह इंडियन ड्रेस पहनेंगे स्टूडेंट्स, मंत्रालय का निर्देश
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी सेंट्रल हॉस्पिटल्स से कहा है कि वे दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड उस भारतीय राज्य के वेशभूषा और परंपराओं के आधार पर होना चाहिए, जहां संस्थान स्थित है. AIIMS और INIs समेत मंत्रालय के विभिन्न संस्थान, जहां भी मेडिकल की पढ़ाई होती है, अपने संस्थान के दीक्षांत समारोह के लिए उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करेंगे, जो राज्य की स्थानीय परंपराओं पर आधारित होगा.
भारत के शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह में अब काला गाउन और टोपी नहीं चलेगी? स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय अस्पतालों को कहा कि दीक्षांत समारोह में काले गाउन और टोपी की जगह भारतीय कपड़े पहनें. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा केंद्रीय अस्पतालों के प्रमुखों को एक लेटर भेजकर यह निर्देश दिया गया है. लेटर में लिखा है कि वे दीक्षांत समारोह में इस्तेमाल होने वाले काले गाउन और टोपी के औपनिवेशिक ड्रेस कोड को भारतीय पोशाक में बदल दें.
मंत्रालय ने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड उस भारतीय राज्य के वेशभूषा और परंपराओं के आधार पर होना चाहिए, जहां संस्थान स्थित है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में मंत्रालय के विभिन्न संस्थानों द्वारा दीक्षांत समारोह के दौरान काले गाउन और टोपी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस ड्रेस का चलन मध्य युग में यूरोप में शुरू किया गया था. यह परंपरा एक औपनिवेशिक विरासत है जिसे बदलने की जरूरत है.
मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि AIIMS और INIs समेत मंत्रालय के विभिन्न संस्थान, जहां भी मेडिकल की पढ़ाई होती है, अपने संस्थान के दीक्षांत समारोह के लिए उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करेंगे, जो राज्य की स्थानीय परंपराओं पर आधारित होगा. यह प्रस्ताव मंत्रालय के अपने संबंधित डिवीजन के माध्यम से सचिव (स्वास्थ्य) के विचार और अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाना चाहिए. यह सक्षम प्राधिकारी के अप्रूवल के साथ जारी किया गया है.
दीक्षांत समारोह में कैसे शुरू हुआ काला गाउन और टोपी का चलन?
दीक्षांत समारोह में काले गाउन और टोपी का चलन यूरोप के मध्य युग से जुड़ा है. उस समय विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी धार्मिक संस्थानों से जुड़े होते थे. धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान धर्मगुरु काले रंग के वस्त्र पहनते थे, जो ज्ञान और विनम्रता का प्रतीक माना जाता था.
भारत में काले गाउन और टोपी के चलन कब से?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












