
ट्विटर पर अब खबर पढ़ने के भी देने होंगे पैसे! एलॉन मस्क ने किया अलर्ट
AajTak
ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क शनिवार को एक बार फिर अपने प्लेटफार्म पर एक नया प्लान लेकर आए. मस्क ने बताया कि अब ट्विटर पर यूजर्स से 'प्रति लेख के आधार' पर शुल्क लिया जाएगा. यदि कोई यूजर्स मासिक सदस्यता के साथ साइन अप नहीं करता है तो उसे आर्टिकल पढ़ने का ज्यादा भुगतान करना होगा. इसके लिए मीडिया पब्लिशर्स को चार्ज लेने की अनुमति दी जाएगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने शनिवार को यूजर्स को बड़ा संकेत दिया है. मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा. इसके साथ ही यदि यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. मस्क ने कहा- कई लोगों के लिए यह आय का एक महत्वपूर्ण सोर्स बनेगा और उन्हें आपके लिए (यूजर्स) अच्छा कंटेंट तैयार करने में ज्यादा समय लगाने के लिए मजबूर करेगा.
इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था. मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा. एलॉन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे. इससे पहले ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा.
मीडिया पब्लिशर्स को चार्ज लेने की मिलेगी अनुमति
अब शनिवार को एलॉन मस्क ने ट्वीट किया और बताया कि ट्विटर अगले महीने से मीडिया प्रकाशकों को अपने आर्टिकल पढ़ने के लिए यूजर्स से चार्ज लेने की अनुमति देगा. यूजर्स से 'प्रति लेख के आधार' पर शुल्क लिया जाएगा और यदि वे मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सभी आय कंटेंट क्रिएटर्स के पास जाती है, हम कुछ भी नहीं रखते हैं.
सुशांत सिंह राजपूत का Blue Tick अब तक कैसे? Elon Musk से पूर्व Twitter India चीफ का सवाल
प्रति आर्टिकल के आधार पर ले सकेंगे चार्ज

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











