
ट्रंप के साथ बैठे मस्क ने ऐसे कर रखे थे अपने हाथ... फोटो वायरल हुई तो पूछने लगे मतलब!
AajTak
सोशल मीडिया पर एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा में है. साथ ही इस पर भी बहस छिड़ी है कि ऐसे मौके पर किए गए हाथ के सिम्बल क्या सिर्फ सामान्य इशारे थे या फिर उनका कोई गुप्त मतलब भी था.
पॉवरफुल बिजनेसमैन हों या ताकतवर राजनेता, मीडिया की नजरें हमेशा उनकी बॉडी लैंग्वेज पर रहती हैं. इन्हीं इशारों और पोज से अक्सर कयास लगाए जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब दुनिया के दो सबसे प्रभावशाली शख्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क एक साथ दिखे.
ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एलॉन मस्क अचानक अमेरिका के एरिजोना पहुंचे, जहां टर्निंग पॉइंट यूएसए के को-फाउंडर चार्ली किर्क की मेमोरियल सर्विस आयोजित की गई थी. बता दें, किर्क की 10 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मौके पर मस्क ट्रंप के बगल में बैठे नजर आए. मई के बाद पहली बार दोनों की एक साथ तस्वीरें सामने आईं.
हाथ जोड़ने का अंदाज बना चर्चा का विषय
इस मुलाकात में असली चर्चा उनकी मौजूदगी से ज्यादा उनके हाथों के इशारे को लेकर रही. मस्क अपने हाथों को जोड़कर एक खास आकृति बनाते दिखे. यह साधारण पोज लग सकता है, लेकिन इंटरनेट पर इसने हलचल मचा दी.
इस इशारे को कई नाम दिए जाते हैं – पिरामिड हैंड साइन, ट्राएंगल ऑफ पावर, रेज्ड स्टीपल जेस्चर, प्राचीन भारतीय मुद्रा और सबसे मशहूर मर्केल डायमंड. यह नाम जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल से जुड़ा है, जो अक्सर इसी पोज में नजर आती थीं.
सोशल मीडिया पर बवाल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












