
टॉफी समझकर बच्ची ने निगल ली रिमोट की बैटरी, एक घंटे बाद हो गई मौत
AajTak
इंग्लैंड की स्टोक-ऑन-ट्रेंट सिटी में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. यहां दो साल की एक बच्ची ने टॉफी समझकर रिमोट कंट्रोल की बैटरी निगल ली. इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
इंग्लैंड की स्टोक-ऑन-ट्रेंट सिटी में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. यहां दो साल की एक बच्ची ने टॉफी समझकर रिमोट कंट्रोल की बैटरी निगल ली. इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मौत के बाद बच्ची की मां लोगों को अवेयर कर रही है, कि इस खतरे से बच्चों को दूर रखें. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) स्टोक-ऑन-ट्रेंट सिटी की रहने वाली दो साल की बच्ची हार्पर ली की दर्दनाक मौत के बाद उसकी मां स्टेसी निकलिन को गहरा आघात लगा है. इस घटना के बाद वो अन्य माता पिता को जागरुक कर रही है कि बच्चों को रिमोट और ऐसे खिलौनों से दूर रखें, जिसमें बटन बैटरी का प्रयोग होता है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) इस हादसे के बारे में बताते हुए स्टेसी निकलिन ने कहा कि वह जब दो साल की मासूम हार्पर ली को याद करती है, तो उसकी रूह कांप उठती है. जब ये हादसा हुआ, तो बेटी कमरे में अकेली थी. उसने कुछ निगल लिया था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









