
टॉप ट्रेंड में Lakshadweep, यहां की खूबसूरती देख भूल जाएंगे मालदीव, देखिए 5 अद्भुत VIDEOS
AajTak
lakshadweep island: लक्षद्वीप की चर्चा तेज होती देख मालदीव को डर सताने लगा है कि इससे उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि भारतीय बड़ी तादाद में हर साल यहां लाखों रुपये खर्च कर ट्रैवल करने जाते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद से ये जगह दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है. यहां की खूबसूरती देख भारतीयों का कहना है कि वो लाखों रुपये खर्च करके मालदीव जाने के बजाय लक्षद्वीप जाना पसंद करेंगे. सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की इतनी तारीफ होता देख, मालदीव को डर सताने लगा है कि इससे उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि भारतीय बड़ी तादाद में हर साल यहां लाखों रुपये खर्च कर ट्रैवल करने जाते हैं.
लक्षद्वीपर को ट्रेंड होता देख मालदीव की ट्रोल आर्मी ने सोशल मीडिया पर इसके विरोध में ट्वीट करना शुरू कर दिया. यहां तक कि मालदीव की सत्ताधारी पार्टी के नेता जाहिद रमीज तक ने भारतीयों का मजाक उड़ाने की कोशिश की. भारतीयों के पैसे से ही मालदीव की अर्थव्यवस्था चल रही है. बावजूद इसके मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइजू के सत्ता में आने के बाद से वो लगातार भारत के खिलाफ बोल रहे हैं. ऐसे में जब मालदीव से भी खूबसूरत जगह अपने ही देश में मौजूद है, तो फिर क्यों न यहीं की यात्रा की जाए.
आज हम आपको लक्षद्वीप की खूबसूरती दिखाते हैं. जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ये जगह मालदीव को न केवल टक्कर दे रही है, बल्कि मालदीव से भी कहीं गुना ज्यादा खूबसूरत है. भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने वाले पर्यटन मंत्रालय के इंक्रेडिबिल इंडिया कैंपेन ने इसके कुछ वीडियो शेयर किए हैं. इसके अलावा पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी लक्षद्वीप का वीडियो शेयर किया है.
इंक्रेडिबिल इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, 'इंक्रेडिबिल इंडिया आपको राधिका के साथ लक्षद्वीप लेकर चलता है, यहां मजेदार स्कूबा डाइविंग का आनंद लेने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं!' कैप्शन के साथ लिखा है हैशटैग देखो अपना देश.
इस वीडियो को भी इंक्रेडिबिल इंडिया ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लक्षद्वीप के समुद्र और अछूते, मोती से सफेद समुद्री तटों की सुंदरता उल्लेखनीय है. शांति और खूबसूरत नजारों के लिए भारत की यात्रा करें.'
ये वीडियो हमारे देश के पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन की शुरुआत हैशटैग देखो अपना देश से की. वो लिखते हैं, 'जो लोग जो एडवेंचर करना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी लिस्ट में होना चाहिए- पीएम नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी ने द्वीप पर अपनी यात्रा के दौरान लक्षद्वीप के प्राचीन समुद्री तटों और प्रकृति की सुंदरता का वर्णन करने के अलावा स्नॉर्कलिंग का अनुभव भी शेयर किया है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










