
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 8 वेन्यू हुए शॉर्टलिस्ट, यहां खेला जा सकता है खिताबी मुकाबला
AajTak
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मुकाबले श्रीलंकाई धऱती पर ही खेलेगी. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भी पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में आयोजित किए गए थे.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च के महीने में भारत और श्रीलंका में होना है. इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. वैसे इसी हफ्ते पूरा शेड्यूल आने की संभावना है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप कुल 8 वेन्यू पर आयोजित होंगे. भारत में अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और चेन्नई (एमए. चिदंबरम स्टेडियम) को वर्ल्ड कप मैचों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं श्रीलंका में तीन वेन्यू पर मुकाबले होंगे, जिसमें कोलंबो के दो मैदान (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) शामिल हैं.
अगर श्रीलंका या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो उनके सेमीफाइनल मुकाबले कोलंबो में होंगे. अगर पाकिस्तान या श्रीलंका दोनों ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते हैं, तो दोनों सेमीफाइनल भारत में आयोजित होंगे. भारत में यदि दो सेमीफाइनल होते हैं, तो एक का आयोजन अहमदाबाद में होगा. जबकि दूसरे की मेजबानी कोलकाता करेगा.
कहां पर होगा खिताबी मुकाबला?
अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो सकता है. पाकिस्तानी टीम यदि फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी कर सकता है. अहमदाबाद ने ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की भी मेजबानी की थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इन 20 टीम्स को 5-5 के चार ग्रुप्स में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी. सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप में टेस्ट खेलने वाली सभी 13 टीमें तो भाग लेंगी ही. इसके अलावा कनाडा, नीदरलैंड्स, यूएई, नेपाल, ओमान, नामीबिया और इटली ने भी मेगा टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है. इटली की टीम तो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही है. भारत मौजूदा चैम्पियन है, जिसने जून 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










