
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल किन 2 टीमों के बीच होगा? सुनील गावस्कर ने कर दी भविष्यवाणी... पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन सी दो टीमें फाइनल में खेलेंगी, और सेमीफाइनल में किसके बीच मुकाबला होगा. इस पर सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की. वह आजतक के खास इवेंट सलाम क्रिकेट में अपनी राय रख रहे थे. साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी को लेकर भी अपनी राय रखी.
India vs England T20 World Cup 2026 Final Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आजतक पर गुरुवार को 'सलाम क्रिकेट' का मंच सजा. जिसमें सुनील गावस्कर ने भी शिरकत की. इस दौरान महान बल्लेबाज ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में कौन सी टीम सेमीफाइनल और फाइनल खेलने की दावेदार होंगी. वहीं उन्होंने माना कि इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग करनी चाहिए.
सलाम क्रिकेट के 'दिग्गजों की आवाज' सेशन में सुनील गावस्कर ने बेबाकी से राय रखी और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मजबूत बताया. भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ICC T20 वर्ल्ड कप में टीमों को लेकर भी भविष्यवाणी कीं. गावस्कर का मानना है कि इस बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जगह बनाएंगे.
गावस्कर को नहीं लगता कि कोई दूसरी एशियाई टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाएगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टी20 फॉर्मेट पूरी तरह अनिश्चितताओं से भरा होता है और यहां कुछ भी संभव है.
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- टी20 क्रिकेट में एक-दो ओवर पूरे मैच की तस्वीर बदल सकते हैं. इसलिए किसी भी टीम को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता.
फाइनल को लेकर गावस्कर की राय बिल्कुल साफ है. उनके मुताबिक खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इंडिया दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगी.
गावस्कर का मानना है कि भारत के पास इस समय संतुलित टीम है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मेल है. यही वजह है कि भारत टूर्नामेंट का सबसे मजबूत दावेदार नजर आता है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










