
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखी 254 रन की चुनौती, संजू सैमसन ने खेली 89 रन की पारी
BBC
संजू सैमसन ने अच्छा फॉर्म जारी रखते हुए 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली और भारत के स्कोर को 253 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रन की चुनौती रखी है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 253 रन बनाए.
भारत के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 39 और शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया.
हार्दिक पंड्या ने 26 रन की पारी खेलकर स्कोर को 250 के पार करवाने में अहम भूमिका निभाई.
भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेअसर साबित हुए. आर्चर ने चार ओवर में 69 रन खर्च किए और उन्हें एक विकेट ही मिला.
विल जैक्स और आदिल रशीद को हालांकि दो-दो विकेट मिले.













