
टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से सेमीफ़ाइनल मैच में ये ग़लतियां भारत को पड़ सकती हैं भारी
BBC
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने भले ही एक मैच गंवाया हो, लेकिन इस दौरान टीम की ऐसी कई कमियां सामने आई हैं जो उस पर भारी पड़ सकती हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत की टक्कर इंग्लैंड के साथ है.
न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है.
फ़िन एलन ने सिर्फ़ 33 गेंदों पर सेंचुरी बनाकर दक्षिण अफ़्रीका को टूर्नामेंट से आउट कर दिया.
ये टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज़ सेंचुरी रही.
दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम का मुकाबला 8 मार्च को टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा.
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में भी भारत को फेवरेट के तौर पर रेट किया जा रहा था.
लेकिन सेमीफाइनल तक पहुंचते-पहुंचते टीम की कई ऐसी कमियां सामने आई हैं जिनके कारण टीम इंडिया के लिए फाइनल में पहुंचने का सफर मुश्किल हो सकता है.













