
टीवी, गेम और मोबाइल से बच्चों का दिल हो रहा बीमार! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
साइंस डेली जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की सेहत खराब कर रहा है. स्टडी में खुलासा हुआ है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से बच्चों का हार्ट भी कमजोर हो रहा है.
आज के डिजिटल ज़माने में बच्चे और टीनेजर्स हर वक्त किसी न किसी स्क्रीन के सामने रहते हैं. कभी फोन, कभी टैबलेट, कभी टीवी या गेमिंग कंसोल. लेकिन अब एक नई रिसर्च ने पैरेंट्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के सपोर्ट से डेनमार्क में हुई एक स्टडी ने बताया है कि बच्चों का ज़्यादा स्क्रीन टाइम उनके दिल और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है.
रिसर्च के मुताबिक, 10 साल के बच्चों से लेकर 18 साल तक के किशोरों पर इस डिजिटल आदत का असर साफ़ देखा गया. जितना ज़्यादा समय उन्होंने स्क्रीन पर बिताया, उनमें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और इंसुलिन रेज़िस्टेंस जैसे रिस्क फैक्टर्स बढ़ते दिखे. यानी सीधी भाषा में कहें तो स्क्रीन पर हर अतिरिक्त घंटा बच्चों के दिल की सेहत पर भारी पड़ रहा है.
स्टडी में ये भी सामने आया कि जिन बच्चों की नींद पूरी नहीं होती, उनमें ये जोखिम और ज़्यादा बढ़ जाता है. मतलब अगर बच्चा देर रात तक मोबाइल चला रहा है और नींद कम ले रहा है, तो उसके शरीर के अंदर एक ‘मेटाबॉलिक फ़िंगरप्रिंट’ बन रहा है. एक ऐसा जैविक निशान जो आगे चलकर हार्ट डिज़ीज़ या डायबिटीज़ जैसी बीमारियों की वजह बन सकता है.
रिसर्चर्स ने कहा कि ये सिर्फ़ एक व्यवहारिक (behavioral) समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा जैविक (biological) असर पड़ रहा है. उन्होंने बच्चों के ब्लड सैंपल्स का विश्लेषण किया और पाया कि जिनका स्क्रीन टाइम ज़्यादा था, उनके खून में ऐसे तत्व मिले जो मेटाबॉलिक असंतुलन (imbalance) की ओर इशारा करते हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि ये नतीजे पैरेंट्स के लिए चेतावनी हैं. आजकल बच्चे दिन का बड़ा हिस्सा फोन, टीवी या गेम्स में गुज़ार रहे हैं, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे उनके दिल की सेहत के लिए ख़तरा बन रही है. इसलिए पैरेंट्स को अब बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने और नींद पर ध्यान देने की ज़रूरत है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








