
टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा... पर सीरीज से बाहर रहेंगे स्टार खिलाड़ी
AajTak
टीम इंडिया इस साल 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ मलाहाइड में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. इस सीरीज में शीर्ष खिलाड़ियों के खेलने की संभावना नहीं है.
भारत की दूसरी श्रेणी की टीम इस साल 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ मलाहाइड में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम जून में दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी. भारत ने आखिरी बार 2018 में आयरलैंड का दौरा किया था. तब उसने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












