
टिकट बिके, लेकिन इंडिया-पाक मैच में 'खाली' रहीं सीटें… दुबई स्टेडियम पर दिखा 'बॉयकॉट' का असर
AajTak
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान कई सीटें खाली रहीं. टिकट बिक जाने के बावजूद खाली कुर्सियों ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.
इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हमेशा रोमांच और भीड़ से भरा होता है, लेकिन इस बार एशिया कप 2025 का मुकाबला अपने 'हाइप' से काफी दूर नजर आया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान कई सीटें खाली रह गईं. हकीकत यह है कि टिकट्स तो बिक चुके थे, लेकिन स्टैंड्स में खाली कुर्सियां बॉयकॉट के असर की गवाही देती दिखीं.
दिखा बॉयकॉट का असर
दुबई में एशिया कप की ऑनलाइन टिकट सेल करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, टिकटों की बिक्री 29 अगस्त से आधिकारिक पार्टनर प्लेटिनमलिस्ट.नेट (platinum.net) के जरिए शुरू हुई थी. 99 डॉलर (करीब 8,700 रुपये) से लेकर 4,534 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) तक के प्रीमियम टिकट बिक चुके थे. गुरुवार रात 9 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत टिकट उपलब्ध थे, लेकिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक सभी टिकट पूरी तरह बिक गए. इसके बावजूद 25,000 सीटों की क्षमता वाला दुबई का यह स्टेडियम मैच के दौरान खाली-खाली नजर आया.
यह पहली बार हुआ जब इंडिया-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैच में, जहां आमतौर पर तिल रखने की जगह नहीं होती, वहां दर्शक नदारद दिखे.सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉयकॉट मुहिम का असर रहा और लोगों ने टिकट खरीदने के बाद भी मैच देखने से परहेज किया.
सोशल मीडिया पर चर्चा
न्यूज़ एजेंसी ANI की तस्वीरों ने दिखाया कि स्टैंड्स में काफी खालीपन था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












