
'टिंकू जिया' गाने पर दादी ने ऐसे लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
ABP News
Tinku Jiya Viral Dance Video: सोसल मीडिया पर इस समय एक दादी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो 'टिंकू जिया' गाने पर खूब जोर शोर से डांस कर रही हैं.
सोशल मीडिया पर जो डाला जाए वो रातों- रात वायरल हो जाता है. लेकिन कुछ भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि कुछ तड़कता- भड़कता और मजेदार, जैसे किसी बॉलीवुड आइटम नंबर पर बूढ़ी दादी का डांस. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक दादी 'यमला पगला दीवाना' फिल्म के एक गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं.
दादी का डांस वीडियो वायरलये वीडियो किसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक शादी के फंक्शन में सभी लोग डांस कर रहे हैं. लेकिन लाइम लाइट तो ले गई हैं ऑरेंज साड़ी वाली दादी जी. इस वीडियो में 'यमला पगला दीवाना' फिल्म का गाना 'टिंकू जिया' चल रहा है. जिस पर एक बूढ़ा दादी कूद कूदकर बेहतरीन डांस कर रही हैं. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
A post shared by ᏒᎧᏂᎥᏖ ᏕᎥᏁᎶᏂ (@__rohitbabu80)













