
टायर निकल जाने पर भी चलाती रही कार, Video में देखें ड्राइवर की लापरवाही
AajTak
कार का अगला टायर खुलकर निकल गया, फिर भी ड्राइवर फुल स्पीड में गाड़ी चलाता रहा. लोगों ने उसका पीछा कर कार को रुकवया. अंदर बैठा ड्राइवर नशे में इतना धुत था कि उसे कुछ पता ही नहीं चल पाया.
पुणे में टायर निकलने जाने के बाद भी एक शख्स कार को फुल स्पीड में चलाता दिखा. जब तक कि उसे रोककर इस बारे में नहीं बताया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे वह टायर निकल जाने के बाद भी खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा है.
कैंप इलाके के पास इस लापरवाह गाड़ी चलाने वाले ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी. जब वह टायर निकल जाने के बाद भी अपनी कार को काफी तेज गति से चलाता रहा.
सड़क पर मच गई अफरा-तफरी शख्स की इस हरकत से सड़क पर गाड़ी चला रहे दूसरों लोगों की जान पर बन आई. टायर निकलने के बाद भी शख्स कार चलाता रहा. चश्मदीदों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि शख्स नशे में है और उसका कंट्रोल गाड़ी पर नहीं है और न ही उसे टायर निकलने के बारे में कुछ पता चल पाया है.
एक शख्स ने कार का पीछा करके उसे रुकवाया सत्यजीत सर्वाडे नाम के एक चश्मदीद ने जब खतरनाक तरीके से चलाई जा रही गाड़ी को देखा तो तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को बताया और कार को रोकने में मदद की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कई जानें बच गईं.
नशे में धुत था ड्राइवर नशे में धुत ड्राइवर ने डैमेज कार को कल्याणी नगर से पुणे रेलवे स्टेशन तक चलाया. वह कोरेगांव पार्क से भी काफी तेज गति में गुजरा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी पर बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में नशे में गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के चार्ज के तहत केस दर्ज किया गया है.ड्राइवर को पार्टी रिस्टबैंड पहने हुए भी देखा गया, जिससे पता चलता है कि वह घटना से पहले एक सेलिब्रेशन से लौट रहा था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












