
झारखंड के बंद कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
AajTak
रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में बंद कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद इलाके में तनाव है और ग्रामीणों ने CCL प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे 'हत्या' बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र के कर्मा इलाके में तड़के एक बंद कोयला खदान का हिस्सा ढह गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले तीन शवों को वहां से हटा लिया.
पुलिस के अनुसार यह घटना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान हुई. रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने बताया कि CCL के पास खुद की सुरक्षा व्यवस्था है ताकि ऐसे अवैध खनन को रोका जा सके, लेकिन हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग दिया.
कुजू पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी अशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि अभी भी कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है. कई ग्रामीणों ने CCL कर्मा परियोजना कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और हादसे की जिम्मेदारी तय करने की मांग की.
इधर, झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह हादसा नहीं हत्या है, भ्रष्ट और निकम्मी सरकार की लापरवाही का नतीजा है, जो दिनदहाड़े चल रहे अवैध कारोबार को नजरअंदाज कर रही है.' मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि CCL द्वारा बंद की गई खदान को कोयला माफिया ने दोबारा खोल दिया था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







