
सुबह-सुबह बारिश ने दिल्ली-NCR में बढ़ाया सर्दी का सितम, 5 डिग्री तक गिरा तापमान
AajTak
उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बारिश ने और ज्यादा खेल बिगाड़ दिया है. सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड का सितम बढ़ गया है.
उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बारिश ने और ज्यादा खेल बिगाड़ दिया है. सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड का सितम बढ़ गया है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली प्रीमियम ट्रेनें जैसे तेजस राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस भी कोहरे की गिरफ्त में हैं. शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 5 से 16 घंटे की देरी से चल रही हैं.
मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 5 से 16 घंटे की देरी से चल रही हैं. दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू हुआ कोहरे का यह सिलसिला नए साल के दूसरे सप्ताह में भी जारी है, जिससे रेलगाड़ियों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर गया है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है. कोहरे की वजह से नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 16 घंटे और तेजस राजधानी 5 घंटे की देरी से चल रही है. भीषण ठंड और शीतलहर के बीच स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है.
तापमान में गिरावट और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी
चंदौली और आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर ने डेरा जमाया हुआ है. रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी 14 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है. सर्द हवाओं और कम दृश्यता के कारण ट्रेनों को काफी धीमी गति से चलाया जा रहा है. यात्रियों को स्टेशन पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में स्कूल से Sick Leave नहीं लेगा बच्चा! ये देसी फूड्स सर्दी-खांसी को भगाएंगे दूर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









