
बिस्तर गीला करने पर सौतेली मां की हैवानियत... 5 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स गर्म करछुल से जलाए
AajTak
केरल से क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कांजीकोड इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची को बिस्तर गीला करने की सजा इतनी बेरहमी से दी गई कि उसकी सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म करछुल से जला दिया. घटना का खुलासा तब हुआ, जब आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्ची को दर्द में देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.
केरल के कांजीकोड से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पांच साल की बच्ची के साथ अमानवीय क्रूरता की गई. बच्ची ने बिस्तर गीला कर दिया था. इसी बात से नाराज सौतेली मां ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म स्टील की करछुल से जला दिया. यह घटना पिछले सप्ताह हुई, जिसका खुलासा तब हुआ, जब आंगनबाड़ी वर्कर ने ने बच्ची को परेशान देखा. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई.
एजेंसी के अनुसार, आंगनबाड़ी में क्लास के दौरान वर्कर ने देखा कि बच्ची ठीक से बैठ नहीं पा रही थी और बार-बार दर्द के कारण असहज हो रही थी. जब आंगनबाड़ी वर्कर ने उससे बात करने की कोशिश की, तो बच्ची ने पहले कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसकी हालत देखकर अनहोनी का अंदेशा हुआ. इसके बाद तुरंत पुलिस और बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा. मेडिकल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर जलने के निशान पाए गए. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के घर जाकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसकी सौतेली मां ने बिस्तर गीला करने पर गर्म करछुल से उसे जलाया था.
यह भी पढ़ें: Karnataka: संपत्ति के लालच में सौतेली मां की क्रूरता... 6 साल के मासूम बच्ची को तीसरी मंजिल से धक्का देकर मार डाला
पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची का पिता नेपाल का नागरिक है और केरल में एक होटल में काम करता है. घटना के समय पिता काम के सिलसिले में बाहर था. फिलहाल बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की देखरेख में रखा गया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









