
वेनेजुएला से तेल खरीदेगी मुकेश अंबानी की कंपनी? जानिए अमेरिका का क्या रहेगा रोल
AajTak
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावनाओं पर विचार कर रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 में लागू प्रतिबंध के बाद इसे फिर से शुरू किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसमें अमेरिका को कितना बड़ा रोल होगा...
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है. रॉयटर्स का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मार्च 2025 में शुरू हुई वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद पर रोक के बाद इसे फिर से शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है.
वेनेजुएला से तेल खरीद तब बंद हुई थी, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल आयात करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मई 2025 में वेनेजुएला से आखिरी खेप तेल मंगाया था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस की आपूर्ति श्रृंखला और रिफाइनरी संचालन पर संभावित प्रभावों के कारण उद्योग जगत में इस घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
RIL पश्चिमी गुजरात में दो प्रमुख रिफाइनरियां संचालित करता है, जिनकी कुल रिफाइनिंग क्षमता गभग 14 लाख बैरल प्रतिदिन है. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे वेनेजुएला के मेरेय जैसे भारी और किफायती ग्रेड समेत कई तरह के कच्चे तेल का अच्छे से रिफाइन हो सके. अगर वेनेजुएला का तेल फिर से उपलब्ध हो जाता है तो रिलायंस इसे रिफाइन करेगा.
रिलायंस ने वेनेजुएला तेल को लेकर क्या कहा? रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि हम नॉन-अमेरिकी खरीदारों द्वारा वेनेजुएला के तेल की उपलब्धता पर स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं और नियमों का पालन करते हुए तेल खरीदने पर विचार करेंगे. यह बयान रॉयटर्स द्वारा भेजे गए ईमेल के जवाब में आया है.
गौरतलब है कि साल 2025 की शुरुआत में वेनेजुएला से तेल आयात बंद होने से रिलायंस की सोर्सिंग रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव आया है. कंपनी का यह फैसला अमेरिकी सरकार द्वारा वेनेजुएला से तेल आयात जारी रखने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने के तुरंत बाद लिया गया था. इस फैसले के कारण रिलायंस को अपनी खरीद पॉलिसी में बदलाव करना पड़ा था और तेल के वैकल्पिक रास्तों की तलाश करनी पड़ी थी.
रिलायंस की वेनेजुएला तेल नियमों पर नजर रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी रिलायंस उन सभी नियामकीय परिवर्तनों पर कड़ी नजर रख रहा है, जो वेनेजुएला के कच्चे तेल के गैर-अमेरिकी खरीदारों को प्रभावित कर सकते हैं. कंपनी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुपालन पर जोर देती है और दोहराती है कि वेनेजुएला से भविष्य में आयात संबंधित अधिकारियों से स्पष्टता के बाद ही होगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









