
अंकिता भंडारी से लेकर इंदौर की मौतों तक का जिक्र... राहुल गांधी का 'हल्ला बोल', गिनाईं BJP सरकार की 'नाकामियां'
AajTak
Rahul Gandhi attack on BJP: राहुल गांधी ने BJP की डबल इंजन सरकारों को 'भ्रष्टाचार का वसूली-तंत्र' बताया है. अंकिता भंडारी केस, इंदौर जल त्रासदी और रेल हादसों का हवाला देते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर अरबपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर तीखा हमला किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP की राजनीति में 'भ्रष्टाचार और अहंकार का जहर' घुल चुका है, जिससे आम भारतीय की जिंदगी तबाही की कगार पर पहुंच गई है.
राहुल गांधी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए. राहुल ने पूछा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन सवाल आज भी वही है कि सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?
उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी.
राहुल गांधी ने इंदौर की हालिया जल त्रासदी और देश के अन्य हिस्सों में खराब पानी की सप्लाई को मुद्दा बनाया. उन्होंने लिखा कि इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक '
'काले पानी' और दूषित सप्लाई की शिकायतें, हर तरफ बीमारियों का डर है. छिंदवाड़ा कांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें लापरवाही नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है.
राहुल ने पर्यावरण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन, जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया. पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं और जनता को बदले में मिल रहा है- धूल, प्रदूषण और आपदा. उन्होंने आरोप लगाया कि पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता करती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









