
फरियाद लेकर कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा युवक… बाहर निकला तो ले उड़ा पुलिसकर्मी की बाइक!
AajTak
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अपने पिता के खिलाफ एक युवक शिकायत दर्ज कराने कमिश्नर ऑफिस पहुंचा था. बाहर निकलते ही उसने कमिश्नर दफ्तर परिसर से एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी कर ली. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है.
केरल में तिरुवनंतपुरम में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक फरियाद लेकर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा, लेकिन बाहर निकलते समय वह एक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. शिकायत दर्ज न होने से नाराज युवक ने कमिश्नर ऑफिस परिसर से एक पुलिसकर्मी की बाइक चोरी कर ली. पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है.
एजेंसी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर की है. आरोपी की पहचान अमल सुरेश के रूप में हुई है, जो तिरुवनंतपुरम सिटी पुलिस कमिश्नर के दफ्तर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था. दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक कमिश्नर ऑफिस परिसर में खड़ी कर दी. जल्दबाजी में बैग बाइक पर ही छोड़ दिया, जिसमें बाइक की चाबी भी रखी हुई थी.
इसी दौरान अमल सुरेश कमिश्नर ऑफिस में मौजूद था. उसका कहना है कि उसकी शिकायत नहीं सुनी गई. इससे नाराज होकर जब वह दफ्तर से बाहर निकला, तो उसकी नजर परिसर में खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक पर पड़ी. बाइक पर लटका बैग और उसमें मौजूद चाबी देखकर उसने मौके का फायदा उठाया और बाइक लेकर वहां से निकल गया.
यह भी पढ़ें: बाइक चोरी का केस, 3 साल की जेल और 11 साल में हुआ बरी... बरेली के कमर अहमद कहानी
करीब दो घंटे बाद जब पुलिसकर्मी को अपनी बाइक जगह पर नहीं मिली तो इसकी जांच शुरू की गई. पूरे परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में दिखाई दिया कि एक युवक बाइक लेकर दफ्तर से बाहर जा रहा है. इसके बाद कैंटोनमेंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमल सुरेश पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देर रात तिरुवनंतपुरम के मनवीयम वीथि इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









